ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी पर लगेगा ब्रेक, पाम तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी पर लगेगा ब्रेक, पाम तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया

By @dmin
Published: May 19, 2022
Share
खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी पर लगेगा ब्रेक, पाम तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया
खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी पर लगेगा ब्रेक, पाम तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। महंगाई की तगड़ी मार झेल रही देश की आम जनता के लिए गुरुवार को राहत भरी खबर आई है। दरअसल, आने वाले समय में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट आ सकती है। इस वजह यह है कि इंडोनेशिया ने बीते दिनों लगाया पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।

इस संबंध में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम ऑयल पर लगे प्रतिबंध को हटाने का एलान कर दिया है। गुरुवार को देश के कारोबारी नेताओं ने राष्ट्रपति से निर्यात प्रतिबंधों को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यात पर बैन के बाद से देश में स्टॉक फुल हो चुका है, अगर प्रतिबंध जारी रहे तो इस क्षेत्र को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यहां बता दें कि पाम ऑयल के सबसे बड़े उत्पादक देश इंडोनेशिया की सरकार ने बीते 28 अप्रैल को पाम ऑयल के निर्यात पर बैन लगा दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया में बंदरगाहों सहित लगभग छह मिलियन टन भंडारण क्षमता है। वहीं प्रतिबंध के बाद घरेलू स्टॉक मई की शुरुआत में ही लगभग 5.8 मिलियन टन तक पहुंच गया। इंडोनेशिया पाम ऑयल एसोसिएशन (GAPKI) के गुरुवार को जारी आंकड़ों को देखें तो मार्च के अंत में, घरेलू स्टॉक फरवरी के 5.05 मिलियन टन से बढ़कर 5.68 मिलियन टन हो गया था। फिर निर्यात बैन होने के बाद स्टॉक लगभग फुल हो चुका है।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया आमतौर पर घरेलू स्तर पर अपने वार्षिक पाम तेल उत्पादन का केवल 35 फीसदी ही उपयोग करता है। इसका उपयोग ज्यादातर भोजन और ईंधन के लिए किया जाता है। वहीं भारत की पाम ऑयल को लेकर इंडोनेशिया पर अधिक निर्भरता है, ऐसे में निर्यात पर प्रतिबंध हटने से देश में राहत मिल सकती है। यहां बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 70 फीसदी पाम ऑयल इंडोनेशिया से ही आयात करता है। जबकि 30 फीसदी का आयात मलेशिया से होता है। वित्त वर्ष 2020-21 में भारत ने 83.1 लाख टन पाम ऑयल का आयात किया था।

राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय से होगा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
दंतेवाड़ा में पकड़ाया नक्सलियों का सप्लाई चेन, दो-दो हजार के नोटों के साथ मिले कई सामान… तीन गिरफ्तार
केंद्रीय कैबिनेट ने दी स्टार्स प्रोजेक्ट को मंजूरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 520 करोड़ का पैकेज
बजट 2025 : छत्तीसगढ़ में रेलवे को मिले 6,925 करोड़ रुपए, नई ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी.. डेवलपमेंट में खर्च होगी बड़ी राशि
भिलाई में कोरोना का एक और मरीज, 24 घंटे में दो मरीज पाए गए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में आंकड़ा 500 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओबीसी वोट बैंक, आबादी के अनुसार आरक्षण लेने के लिए ओबीसी महासभा के मध्य प्रदेश बंद में कांग्रेस का साथ ओबीसी वोट बैंक, आबादी के अनुसार आरक्षण लेने के लिए ओबीसी महासभा के मध्य प्रदेश बंद में कांग्रेस का साथ
Next Article निदान 40: नेत्रहीन ने लगाई गुहार, गृहमंत्री की मौजूदगी में बना आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी ने कराया विवाह पंजीयन निदान 40: नेत्रहीन ने लगाई गुहार, गृहमंत्री की मौजूदगी में बना आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी ने कराया विवाह पंजीयन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?