ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खाद बीज की उपलब्धता की व्यवस्था सुनिश्चित करे-मंत्री डॉ. टेकाम
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Raipur

खाद बीज की उपलब्धता की व्यवस्था सुनिश्चित करे-मंत्री डॉ. टेकाम

By @dmin Published June 22, 2022
Share
SHARE

रायपुर। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सूरजपुर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारियों से बीज खाद की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि बुवाई का समय है किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

मंत्री डॉ. टेकाम ने बैठक में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है, लोगों द्वारा इसका बेहतर रुझान मिल रहा है। पालकों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में जरूरत अनुसार स्कूलों की संख्या में वृद्धि किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन बच्चों के भविष्य को लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार की समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में छात्रों के प्रवेश एवं शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया समय अवधि में शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरण, पाठ्य सामग्री का वितरण करने एवं बेहतर रिजल्ट के लिए कार्य योजना बनाकर अध्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम छात्रावासों में पानी की उपलब्धता, शौचालय, भवन की स्थिति की जानकारी ली एवं व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री डॉ. टेकाम ने स्वास्थ्य विभाग को बारिश के मौसम में सभी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना एवं आजीविका संवर्धन की जानकारी ली। मंत्री डॉ. टेकाम ने नरवा विकास, कुपोषण की समीक्षा, पौधरोपण की समीक्षा, बाड़ी विकास कार्यक्रम, राजस्व मामलों की जानकारी, वर्मी कम्पोस्ट का प्रचार-प्रसार, सोसाइटियों में वर्मी कम्पोस्ट एवं रसायनिक खाद उपलब्ध कराने, जिले की सड़कों के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने, पानी की व्यवस्था, जलजीवन मिशन, सी-मार्ट के संबंध में जानकारी ली। बैठक में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin June 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि अनुसंधान में बाजार की आवश्यकताओं एवं किसानों की मांग को प्राथमिकता दें: डॉ. चंदेल
Next Article गौठानों में मुर्गीपालन और बकरीपालन की हैं व्यापक संभावनाएं
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?