भिलाई। क्षेत्रीय इंडिया कुकिंग प्रतियोगिता में भोपाल मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व वर्ष 2021 में भिलाई की बेटी आवनी पाटिल ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट भोपाल से उत्तीर्ण एवं वर्तमान में नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट नोएडा की छात्रा अवनी पाटिल ने इस कुकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गोवा आदि के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने-अपने हुनर व कौशल का प्रदर्शन किया।

क्षेत्रीय स्किल इंडिया कुकिंग प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता अवनी पाटिल ने बताया कि मुझे आयोजकों के द्वारा पास्ता, सुप, फिश, डेसर्ट में क्रीमबुल, सलाद व लैम्ब का मेन कोर्स बनाने की चुनौती मिली इस क्षेत्रीय स्तर की कुकिंग स्किल्स प्रतियोगिता में जहां बड़े बड़े शहरों से आये प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया वहीं भिलाई की बेटी अवनी पाटिल ने अपनी क्षमता व कुशलता के बल पर इस छेत्रिय इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में अन्य दीगर राज्यों से आये प्रतिभागियों को परास्त कर स्वर्ण पद पर कब्जा किया।
अवनी की इस कामयाबी ने यह संदेश मिलता है कि अगर दृढ़-ईच्छा शक्ति व लगन हो तो छोटे शहरों से आये हुवे प्रतिभागी अपनी मेहनत व क्षमता के बल पर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते है। निश्चित रूप से अवनी पाटिल के द्वारा किया गया यह प्रदर्शन हम सभी भिलाई व छत्तीसगढ़ वासियों के लिये गौरव का विषय है। अवनी पाटिल व्याख्याता श्रीमती संगीता पाटिल व अनिल पाटिल की पुत्री है।
हम सभी भिलाईवासी एवं प्रदेशवासी अवनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे उम्मीद करते है कि वे अपनी मेहनत के बल पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर इसी तरह तन्मयता व लगन के साथ कार्य करते हुए कुकिंग के क्षेत्र में समस्तजनों के सहयोग से एक नया अध्याय स्थापित करने में सफल होगीं। हम सब भिलाईवासी प्रदेश सरकार तथा दुर्ग जिले के माननीय सांसदों यह मांग करते है कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान बढ़ाये और उन्हें और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने में अपना सहयोग प्रदान करे।




