जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, इसके बाद मुंह बंद रखने के लिए परिवार को पैसे भी दिए गए। इस घटना का जब पुलिस को पता चला तो कार्रवाई करते हुए आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया।
एएसपी प्रतिभा पांडे ने बताया, घटना नौ जुलाई की है। एक 16 साल की नाबालिग के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी जब परिवार को हुई तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की बात की। इस पर आरोपियों ने मुंह बंद कराने के लिए परिवार को एक लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने कहा कि, हमने परिवार से बात की और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद निशानदेही के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।




