ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या केराटिन हेयर ट्रीटमेंट सुरक्षित है? जानिए फायदे और नुकसान…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्या केराटिन हेयर ट्रीटमेंट सुरक्षित है? जानिए फायदे और नुकसान…

By Sonu Sahu
Published: October 10, 2022
Share
SHARE

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट एक सेमी-परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट है। यह रासायनिक प्रक्रिया केराटिन (बालों में पाया जाने वाला एक रेशेदार प्रोटीन) की कमी को पूरा करके बालों को मुलायम और चमकदार बना सकती है। आमतौर पर हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट बालों में प्रोटीन बॉन्ड को तोड़ते हैं, लेकिन केराटिन हेयर ट्रीटमेंट बॉन्ड्स को तोड़े बिना बालों को सीधा कर सकता है। आइए जानें कि यह ट्रीटमेंट कितना सुरक्षित है और यह किन बालों पर करवाना सही है।

Contents
  • क्या केराटिन हेयर ट्रीटमेंट सुरक्षित है?
  • केराटिन हेयर ट्रीटमेंट की तैयारी कैसे करें?
  • केराटिन हेयर ट्रीटमेंट कैसे किया जाता है?
  • केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के फायदे
  • केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के नुकसान

क्या केराटिन हेयर ट्रीटमेंट सुरक्षित है?

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट सुरक्षित है, लेकिन यह तब नुकसान पहुंचा सकता है जब ट्रीटमेंट के दौरान आपके बालों पर अधिक ब्लो ड्रायर या फ्लैट आयरन का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि, अगर आप किसी भी नुकसान से बचना चाहते हैं तो इस ट्रीटमेंट के लिए एक अनुभवी हेयर स्टाइलिस्ट को ही चुनें। केराटिन हेयर ट्रीटमेंट आपके बालों की कई समस्याओं को हल कर सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ दिशानिर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट की तैयारी कैसे करें?

इस ट्रीटमेंट से जुड़ी रिसर्च करें और केराटिन ट्रीटमेंट के लिए जाने से पहले ध्यान दें कि यह आपके बालों के प्रकार, बनावट और लंबाई के लिए उपयुक्त हो। ट्रीटमेंट से एक हफ्ते पहले अपने बालों को डीप कंडीशन करें। यह आपके स्कैल्प को मॉइश्चराइज करेगा और ट्रीटमेंट के दौरान होने वाले नुकसान से बचाएगा। ट्रीटमेंट से दो दिन पहले हैवी शैंपू या तेल का इस्तेमाल करने से बचें। ट्रीटमेंट से पहले अपने हेयर स्टाइलिस्ट इससे जुड़े सवाल-जवाब करें।

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट कैसे किया जाता है?

आपके बालों के प्रकार, लंबाई, बनावट और मोटाई के आधार पर केराटिन हेयर ट्रीटमेंट करवाने में एक-दो घंटे का समय लग सकता है। यह ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले हेयर स्टाइलिस्ट स्कैल्प से गंदगी हटाने के लिए सिर को क्लींजर से साफ करता है। इसके बाद वह बालों के सेक्शन करके इन पर केराटिन का घोल लगाता है और एक घंटे के बाद सिर को पानी से साफ करता है। फिर बालों पर हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल होता है।

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के फायदे

घुंघराले बालों वाले लोगों के लिए केराटिन हेयर ट्रीटमेंट बहुत अच्छा काम करता है। यह ट्रीटमेंट रूखे और बेजान बालों को ठीक कर सकता है। यह वॉल्यूमाइज्ड लुक बनाए रखने में भी कारगर है। इससे स्कैल्प में जलन या बालों के झडऩे जैसी कोई समस्या नहीं होती है। यह बालों का उलझाव कम करता है। इससे बाल चमकदार और मुलायम होते हैं। यह आपके बालों को मजबूत करता है। इसकी मदद से हेयर स्टाइलिंग आसान हो जाती है।

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के नुकसान

इस ट्रीटमेंट के दौरान हीट स्टाइलिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल होता है तो इससे आपके बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ केराटिन ट्रीटमेंट फॉर्मलाडेहाइड मुक्त होने का दावा करते हैं, लेकिन यह सच नहीं हो सकता है। इसलिए इसका पता लगाने के लिए किसी विशेषज्ञ की राय लें कि आपके बालों के प्रकार के लिए फॉर्मलाडेहाइड कितना सुरक्षित है। गर्भवती महिलाएं यह ट्रीटमेंट लेने से बचें क्योंकि इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंच सकता है।

ग्रीन टी पीने से होते हैं यह फायदे
बिग ब्रेकिंग: सिविक सेंटर चौपाटी सहित कुछ और बाजार भी होंगे बंद, भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश
बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का प्रमोशन, बनाए गए ग्रुप कैप्टन
सिगरेट के लिए युवक की हत्या, एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार… ईंट-पत्थर व डंडे से पीटकर उतारा था मौत के घाट
बालोद में सफल होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: क्या आपके अंदर डर या भय है, तो आप हैं….
Next Article Big Breaking: छत्तीसगढ़ में 1 से 15 दिसंबर तक दुर्ग में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, सेना की वर्दी पहनने 45 हजार से ज्यादा युवा देंगे परीक्षा Big Breaking: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से दुर्ग में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, सेना की वर्दी पहनने 45 हजार से ज्यादा युवा देंगे परीक्षा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?