ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग से 50 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग से 50 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग से 50 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे
कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग से 50 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे
SHARE

इराक (एजेेंसी)। इराक के नासिरिया में एक कोविड-19 अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस अस्पताल में भीषण आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स ने स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस के हवाले से ये खबर दी है। अधिकारियों ने बताया कि नासिरया शहर के इस अस्पताल में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है तथा अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले लोग बुरी तरह झुलस गए थे। उन्होंने बताया कि आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आग ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की वजह से लगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आग लगने के कारण के बारे में कुछ नहीं कहा है। दो चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में यह वार्ड तीन महीने पहले खुला था और इसमें 70 बेड थे।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अम्मार अल जामिली ने बताया कि जब आग लगी तब कम से कम 63 मरीज वार्ड के भीतर थे। इराक के किसी अस्पताल में इस वर्ष आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, अप्रैल में बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने की वजह से आग लगी थी और तब कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई थी।

घटनास्थल पर मौजूद रॉयटर्स के एक रिपोर्टर ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जलते हुए अस्पताल से शवों को बाहर निकाला, जबकि कई मरीज धुएं के बीच खांस रहे थे। 

नासिरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद अल-हुसैन कोरोना वायरस अस्पताल में राहत व बचाव अभियान जारी था, लेकिन घने धुएं के कारण कुछ वार्डों में घुसना मुश्किल हो रहा था। प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि अस्पताल के कोविड 19 वार्डों के अंदर एक ऑक्सीजन टैंक फटने से ये आग लगी थी। अस्पताल के एक गार्ड अली मुहसिन ने कहा कि मैंने कोविड वार्ड के अंदर एक बड़ा विस्फोट सुना और फिर आग बहुत तेजी से भड़की। 

Big Breaking: बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे से हड़कंप, सुबह 6 बजे से टीम कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई
राज्योत्सव का दूसरा दिन : मशहूर सिंगर नीति मोहन बांधेंगी समा… राज्यपाल रमेन डेका करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
दो चैनलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-देशद्रोह की सीमा तय करने का वक्त आया
Durg Crime : इलाज के लिए रायपुर गई थी महिला, इधर घर में हो गई चोरी… नगदी व लाखों के जेवर पार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती — कहा, “जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A big plan of robbery was being made in Bhilai… Due to the activation of the police, भिलाई में बन रही थी डकैती की बड़ी योजना… पुलिस की सक्रियता से आपराधियों के मंशुबे फेल… पुलिस को ऐसे मिला इनपुट… 7 हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार
Next Article The gardens of Mission Amrit, half-completed even in two years… MLA Vora, who arrived for inspection मिशन अमृत के उद्यान दो वर्षों में भी आधे-अधूरे… निरीक्षध के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने जताई नाराजगी…. निगम अधिकारियों को लगाई फटकार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?