ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोर्ट की फटकार: हिंदू विवाह संस्कार है… दस रुपये के स्टांप पर एकतरफा घोषणा से खत्म नहीं हो सकती शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

कोर्ट की फटकार: हिंदू विवाह संस्कार है… दस रुपये के स्टांप पर एकतरफा घोषणा से खत्म नहीं हो सकती शादी

By Om Prakash Verma
Published: March 13, 2024
Share
कोर्ट का फैसला
SHARE

प्रयागराज (एजेंसी)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह संस्कार है। इसे दस रुपये के स्टांप पर निष्पादित एकतरफा घोषणा पत्र के आधार पर भंग नही किया जा सकता। इसके लिए हिंदू विवाह अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों का पालन करना जरूरी है। यह महत्वपूर्ण फैसला न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने पारिवारिक न्यायालय द्वारा 14 साल से अलग रह रही पत्नी को भरण पोषण देने के आदेश के खिलाफ कथावाचक पति विनोद कुमार उर्फ संतराम की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका को खारिज करते हुए सुनाया।

मामला श्रावस्ती जिले का है। याची पति को पारिवारिक न्यायालय द्वारा प्रतिवादी पत्नी को 2200 रुपये भरण पोषण प्रतिमाह अदा करने का आदेश दिया गया था। पति ने इस आदेश को चुनौती देते हुए दलील दी कि प्रतिवादी पत्नी ने पारिवारिक न्यायालय में दाखिल भरण पोषण की अर्जी में यह तथ्य छुपाया है कि प्रतिवादी पत्नी और उसके बीच आपसी सहमति से इलाकाई रीति रिवाज के मुताबिक समाज के सामने वर्ष 2005 में विवाह विच्छेद हो गया है।

इसके बाद वर्ष 2008 में उसने एक अन्य महिला से शादी कर ली है, जिससे उसे तीन बेटे हैं। 14 साल बाद दाखिल अर्जी में उसने इस बात का खुलासा भी नही किया कि बिना कारण पति से 14 साल अलग रहने के दौरान उसने किन श्रोतों से अब तक अपना जीवन यापन किया। पारिवारिक न्यायालय में हुई जिरह के दौरान पति ने बताया कि उसके तीन विवाह हो चुके हैं। पहला बाल विवाह था। बाल विवाह वाली मुकदमेबाजी वर्ष 2002 में खत्म हुई। दूसरी वाली पत्नी से 2005 संबंध विच्छेद हुआ। इसके बाद 2008 में तीसरी शादी की।

पति की दलीलें सिरे से खारिज
हाईकोर्ट ने पति की सभी दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह संस्कार है। इसे दस रुपये के स्टांप पर निष्पादित एकपक्षीय घोषणा पत्र के जरिए भंग नही नही किया जा सकता। इसलिए मौजूदा मामले में याची और प्रतिवादी का विवाह भंग नहीं माना जा सकता। बिना विधिक विवाह विच्छेद के अन्य महिला के साथ रहना और उससे तीन संतानों का होना प्रतिवादी के अलग रहने का अहम कारण माना जाएगा। इसके अलावा याची द्वारा बताए गए बाल विवाह और उसमें हुई मुकदमेबाजी का कोई दस्तावेजी प्रमाण न होने के कारण यह भी नहीं कहा जा सकता कि प्रतिवादी उसकी दूसरी पत्नी है।

उत्तराखंड सरकार की बड़ी सौगात, अब लोगों को 100 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली
घाटी में दो हफ्तों में सेना के 9 बड़े ऑपरेशन, छह टॉप कमांडरों समेत मार गिराए 22 आतंकी
फिल्मी सेट पर इश्क कर बैठे थे एंजेलिना-ब्रैड, नौ साल के रिश्ते के बाद हुई शादी का ऐसे हुआ अंत
Big news : छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में बर्खास्त आरक्षकों के घर पर रेड, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जब्त
ट्रेक्टर से टकराकर घर में घुसी हाइवा, मलबे में एक घंटे दबी रही महिला, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपोलो के 4 डाक्टरों को हाईकोर्ट से राहत, न्यायिक प्रक्रिया रोकी, कहा- ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देंगे! ज्यूडशियल सर्विस में बड़ा फेरबदल, 41 से अधिक जजों का तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Next Article सुप्रीम कोर्ट की राज्यपाल को फटकार, कहा- गवर्नर के पास वीटो का अधिकार नहीं नए कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सहमति! सुप्रीम कोर्ट 15 मार्च को करेगा सुनवाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?