ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15 हजार से कम नए मामले, 224 दिन में सबसे कम केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedHealthNational

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15 हजार से कम नए मामले, 224 दिन में सबसे कम केस

By @dmin
Published: October 12, 2021
Share
कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15 हजार से कम नए मामले
कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15 हजार से कम नए मामले
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना मामलों को लेकर सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आए हैं। यह 224 दिनों में सबसे कम केस हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.04 फीसदी पर पहुंच गया है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26,579 हो गई है। जो अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,33, 20,057 तक पहुंच गई है। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस की तादाद एक फीसदी से भी कम रह गई है। त्योहारी सीजन में कोरोना के दैनिक केसों में कमी लोगों के लिए राहत लेकर आई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 14 हजार900 एक्टिव केस आए हैं, यह 212 दिनों में सबसे कम है, जबकि 3 करोड़ 33 लाख 20 हजार 57 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 39 लाख 85 हजार 920 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 50 हजार 962 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 2 लाख 14 हजार 900 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा 95 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इधर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से अपील की कि कोविड-19 के प्रति लापरवाही नहीं बरतें, क्योंकि बीमारी नियंत्रण में भले ही है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। ऐसे में लोग कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का पालन जरूर करें।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 200 से नीचे
कोरोना संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ में लगातार राहत है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट घटने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 200 से भी कम हो गई है। फिलहाल प्रदेश में 196 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 19 हजार 227 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत रही। इस दौरान प्रदेश में 24 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसबीच प्रदेश में 33 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 5 हजार 554 पहुंच गई है। वहीं अब तक 9 लाख 91 हजार 788 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- मृत्युदर में आई कमी, रिकवरी में बढ़ोतरी, उठाए गए कदम सही दिशा में
बड़ी कार्रवाई: जाकिर नाइक का ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पांच साल के लिए प्रतिबंधित…. केंद्र ने बताया- देश के लिए खतरा
बीसीसीआई स्थगित कर सकता है आईपीएल 2021 के लिए होने वाला मेगा ऑक्शन
टाटीबंध चौक पर हादसा: ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, एक घायल
हाथियों का उत्पात: पहले घर में रखा अनाज खाया फिर उजाड़ दिया घर, दहशत में लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिजली संकट: कोल इंडिया का राज्यों के पास 20 हजार करोड़ बकाया… छह बड़े देनदार राज्यों से अब वसूली की तैयारी टकराव: कोयले की कमी के चलते 11 राज्यों में गहराया बिजली संकट, सीएम भूपेश ने केंद्र पर साधा निशाना
Next Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये मोदी सरकार बढ़ा सकती है GST, चार रेट वाले सिस्टम में हो सकता है बदलाव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?