ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर बात करते-करते पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की नसीहत पर सीएम बघेल बोले-प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

कोरोना पर बात करते-करते पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की नसीहत पर सीएम बघेल बोले-प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे

By @dmin
Published: April 28, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को लेकर राज्यों के साथ हुई चर्चा के दौरान महंगाई कम करने की बात पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि महंगाई केंद्र बढ़ा रही है और कम हमें करने को कहते हैं। यह तो पर उपदेश कुशल बहुतेरे… वाली बात है। महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार आम जनता को झांसा दे रही है। प्रधानमंत्री को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।

बुधवार को कोविड पर मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्यों को वैट घटाने की नसीहत पर अब बवाल मच गया है। कई राज्यों ने पीएम मोदी के इस बयान की निंदा की है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने भी पीएम के इस बयान की आलोचना की है। सीएम बघेल ने इसके बाद कई मुद्दों पर पीएम को घेरने का प्रयास किया।

बता दें पीएम मोदी ने बुधवार को बैठक में कहा था कि कुछ राज्य अपने यहां वैट में कटौती नहीं कर रहे हैं जिसके कारण लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। इस दौरान इनका निशाना छत्तीसगढ़ व राजस्थान की ओर था। उन्होंने महाराष्ट्र का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने राज्यों को वैट में कटौती करने की नसीहत दे डाली। इसके बाद गुरुवार को सीएम बघेल का बयान आया है।

सीएम भूपेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कोरोना को लेकर बैठक हुई थी। अचानक पीएम पेट्रोल-डीजल पर बात करने लगे। भूपेश ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर वैट राज्य लगाते हैं। सेंट्रल एक्साइज सेंट्रल गवर्मेंट लगाती है। पिछले दो साल से सेस लगा दिए हैं। सेंट्रल एक्साइज से 42 प्रतिशत राशि मिलती है, लेकिन सेस की राशि सेंट्रल गवर्मेंट को जाती है, जो राज्यों को नहीं मिलता। कुछ समय पहले सेंट्रल एक्साइज में 4 से 5 प्रतिशत टैक्स कम किए थे, लेकिन सेंट्रल ने पैसा रखा और राज्यों का हक मारा गया। छत्तीसगढ़ को 42 प्रतिशत राशि कहां मिल रही है।

सीएम बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस की कीमतें केन्द्र सरकार के कारण बढ़ रही हैं और वे राज्यों पर इसका दोष मढ़ रहे हैं। पेट्रोल डीजल की दरों पर वैट को दोष दे रहे हैं तो घरेलू गैस के दाम कैसे बढ़ रहे हैं। रसोई गैस उस पर तो कोई वैट नहीं लगता। सीएम बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल, डीजल व गैस पर भारी भरकम एक्साइज ड्यूटी लगाती है जिसके कारण इनके दाम दोगुने हो जाते हैं।

सीएम बघेल ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में वैट केवल 24 फीसदी लिया जा रहा है बाकि राज्यों में यह 29 से 31 फीसदी तक है। साथ ही सीएम ने यह भी कह दिया कि केन्द्र सरकार राज्य को 30 हजार करोड़ की राशि नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि खुद सेस कम नहीं कर रहे हैं और राज्य सरकारों को नसीहत दे रहे हैं। पीएम मोदी पेट्रोल डीजल की दरों पर देश का बहका रहे हैं। इनकी गलत नीतियों के कारण खाद्य तेल के दाम भी आसमान छू रहे हैं।

Bhilai Breaking : हनुमान मंदिर परिसर में फटा डेटोनेटर, ब्लास्ट के इरादे से रखा गया था मंदिर में… बच्चा घायल
मुख्यमंत्री ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक
गृहमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई: कहा……. हम सभी के लिए गौरव व हर्ष का दिन
CG Crime : धमतरी में दुकानदार से  खुल्ले मांगे और एक ही नंबर के पांच नोट थमा गया शातिर
क्या है ट्यूबरकुलोसिस? जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-सीएम बघेल प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-सीएम बघेल
Next Article निजी विश्वविद्यालय भी सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे में – राज्य सूचना आयुक्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?