ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार

By Om Prakash Verma
Published: March 31, 2023
Share
कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार
कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण दोगुना रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रोजाना संक्रमित मिलने वाले रोगियों की संख्या अब दोगुना तक पहुंच गई है। देश में शुक्रवार के कोरोना के 3,095 संक्रमितों की पहचान की गई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब एक दिन में सामने आए नए मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है।

जानकारी के मुाबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसमें गोवा-गुजरात में एक-एक और केरल में तीन मरीजों की मौत शामिल है। इसी के साथ अब तक 5.30 लाख लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है। दैनिक सकारात्मकता 2.61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 1.91 प्रतिशत आंकी गई। देश में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,15,786) हो गए हैं।

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि देश में तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो बीते छह महीने में पहली बार हुआ था। बीते सप्ताह तक देश में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित मिल रहे थे। मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले दो अक्तूबर 2022 को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे। इसके अलावा कोरोना से 1,396 लोग ठीक भी हुए थे। एक दिन पहले सक्रिय मामले 13,509 थे, जो अब बढ़कर 15,208 हो गए हैं।

अब नेपाल जाने के लिए मास्क अनिवार्य
रैपिड एंटीजन जांच में एक भारतीय के पॉजीटिव पाए जाने के बाद नेपाल ने मास्क फिर से अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क के झूलाघाट के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों को लौटा दिया जाएगा।

गर्भावस्था के दौरान कोरोना से संक्रमित हुई मां के बच्चे में मोटापे का खतरा अधिक
गर्भावस्था के दौरान कोविड से संक्रमित माताओं के बच्चों में मोटापे की समस्या अधिक होने की आशंका है। बोस्टन स्थित मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में किए गए अध्ययन में यह दावा किया गया है। हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक लिंडसे टी फोरमैन ने बताया कि अमेरिका में 2019 के बाद से कोविड-19 के 10 करोड़ से अधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य पर इस संक्रमण के दीर्घकालिक असरों को जानने के लिए यह अध्ययन किया गया।

2019 से 2022 तक चले अध्ययन में सामने आया कि गर्भ में ही कोरोना वायरस के संपर्क में आने वाले बच्चों में मोटापा, मधुमेह और हृदय संबंधी रोगों का खतरा सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा है। फोरमैन ने बताया कि अध्ययन में 150 नवजात शिशुओं को शामिल किया गया, जिनकी माताएं गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 से संक्रमित थीं। तुलनात्मक अध्ययन में उन 130 बच्चों को भी शामिल किया गया, जो गर्भ में संक्रमण के संपर्क में नहीं आए थे। गर्भ में संक्रमण के संपर्क में आए शिशुओं में जन्म के समय अपेक्षाकृत वजन कम था। यह अध्ययन एंडोक्राइन सोसाइटीज जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रायनोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल : डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सभी निकायों में जीत का दावा
कोरोना से बेहाल ओडिशा में 14 दिन का लॉकडाउन, 5 मई से 19 मई तक लागू रहेंगी पाबंदियां
पॉवर हाउस में लगी भीषण आग, कई सेक्टरों की बत्ती गुल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल: प्रदेश में खेल अधोसंरचनाओं को विकसित करने मिली एक और बड़ी सफलता
सेक्टर-1 में झूलाकांड के बाद जागा प्रशासन… आयोजन स्थलों पर मेला लगाना है तो करना होगा यह काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : बेरोजगारी भत्ते पर सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा… ट्वीट कर कही यह बात
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बदल गई प्रेम की परिभाषा, यही फसादों की जड़

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?