ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: सक्रिय मरीज 20 हजार के करीब, कल की तुलना में 25 फीसदी अधिक मामले, 31 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: सक्रिय मरीज 20 हजार के करीब, कल की तुलना में 25 फीसदी अधिक मामले, 31 की मौत

By @dmin
Published: May 4, 2022
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,205 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 फीसदी अधिक हैं। इस दौरान 31 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई। हालांकि, बीते 24 घंटों में 2802 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19,509 हो गई जो कि आने वाले समय में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,920 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि मंगलवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 2,568 केस मिले थे और 20 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1414 मामले सामने आए हैं जो कि पिछले दिनों की तुलना में 31 फीसदी अधिक है। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत भी हो गई। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,87,050 हो गई है। बता दें दिल्ली में मंगलवार के जारी आंकड़ों में बीते 24 घंटों में 1076 मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना के 182 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 182 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में 100 नए मरीज सामने आए हैं।

नोएडा में तीन माह बाद मंगलवार को सर्वाधिक 170 मामले
नोएडा में तीन माह बाद मंगलवार को सर्वाधिक 170 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इससे पहले 5 फरवरी को 233 मामले सामने आए थे। राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 130 लोग इस बीमारी से 24 घंटे में ठीक हुए हैं।

हरियाणा में आज से लगेगी कोरोनारोधी मुफ्त बूस्टर डोज
हरियाणा में 18 से 59 वर्ष के 1.2 करोड़ नागरिकों को कोविड रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज मुफ्त लगाने का अभियान आज से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 अप्रैल को बूस्टर डोज मुफ्त लगाने की घोषणा की थी।

बेकाबू हुई क्रेन लोगों को रौंदते हुए निकली, हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत, एक घायल
पुरखा के सुरता कार्यक्रम का विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बना कानून, महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
हादसे का खतरनाक वीडियो: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आया बाइक सवार, जाने उसके बाद क्या हुआ , देखे वीडियो
ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में शुरू होगी श्री राम रसोई, 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल का प्रदेशव्यापी तूफानी दौरा आज से, सरगुजा संभाग से होगी दौरे की शुरुआत सीएम बघेल का प्रदेशव्यापी तूफानी दौरा आज से, सरगुजा संभाग से होगी दौरे की शुरुआत
Next Article पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नक्सलियों ने घात लगाकर किया जवानों पर हमला, एक जवान शहीद पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नक्सलियों ने घात लगाकर किया जवानों पर हमला, एक जवान शहीद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?