ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे: देश में अब तक लगी 157 करोड़ खुराक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे: देश में अब तक लगी 157 करोड़ खुराक

By @dmin
Published: January 16, 2022
Share
कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे: देश में अब तक लगी 157 करोड़ खुराक
कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे: देश में अब तक लगी 157 करोड़ खुराक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आज देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। दरअसल, कोरोना महामारी को हराने के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान के आज एक साल पूरे हो गए। आज के ही दिन 16 जनवरी 2021 को देश में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाए जाने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से कोरोना टीके दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अबतक देश में वैक्सीन की 157 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। हालांकि अभी भी पूरी आबादी को टीका लगाने में बहुत समय लगेगा। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूरा हो गया है। पीएम के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान ‘सबके प्रयासÓ के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई देता हूं।

देश में टीकाकरण की स्थिति
थोड़ी चिंता करने वाली बात यह है कि देश में 8 फीसदी आबादी ऐसी है, जिसे अब तक एक भी टीका नहीं लगा। वहीं, 31 फीसदी आबादी ऐसी है, जिन्हों अब तक दोनों टीके नहीं लगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया उन्होंने लिखा कि भारत में अब तक 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें लगा दी गई हैं। जिनमें से 99 करोड़ खुराक ग्रामीण भारत में दी गई हैं। हमारी 70 फीसदी वयस्क आबादी पूरी तरह से टीकाकृत है। कार्यक्रम शुरू होने के बाद से तीन करोड़ से अधिक किशोर-किशोरियों को उनकी पहली खुराक मिल चुकी है। भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया है।

बीते एक साल में टीकाकरण का पड़ाव
16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। देश में अब तक 18+ की 87 करोड़ आबादी को पहली डोज लग चुकी है। यानी करीब 92 फीसदी आबादी को पहली डोज लग चुकी है। वहीं करीब 65 करोड़ की आबादी को दोनों डोज लग चुकी हैं, यानी करीब 70 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग गई है। देश में अब तक 15 से 18 साल की उम्र के करीब सवा तीन करोड़ बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यानी करीब 41 फीसदी। इन बच्चों को अभी दूसरी डोज लगाई जानी बाकी है।

10 जनवरी से बूस्टर डोज(एहतियाती खुराक) की शुरुआत
बीते सोमवार से ही बूस्टर डोज(एहतियाती खुराक) लगनी शुरू हुई है। करीब तीन लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है, जिसमें से 38 लाख बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। यानी करीब 13 फीसदी लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं।

भारत के लिए अब भी चुनौती
जनसंख्या अधिक होने की वजह से देश में अभी भी 33 फीसदी आबादी को टीका नहीं लग सका है। देश की कुल आबादी 138 करोड़ है जिसमें 90 करोड़ को ही पहली डोज लगी है यानी अभी भी 48 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है।

टीकाकरण की रफ्तार
0 से 50 करोड़ डोज- 203 दिन
50 से 100 करोड़ डोज- 75 दिन
100 से 150 करोड़ डोज– 82 दिन

हमारी मातृभूमि को बचाने में मदद कीजिए पीएम मोदी… श्रीलंका के विपक्ष ने लगाई गुहार
भिलाई इस्पात विकास विद्यालय के कक्षा 1 में प्रवेश जारी…. 27 फरवरी होगी पंजीयन की अंतिम तिथि
कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर वेबिनार का आयोजन…. अधिकारियों ने बताया टीकाकरण के दूसरे चरण में बुजुर्ग दिखा रहे उत्साह
टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
Big news : नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क…. एनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों की ली क्लास, बैठक में जवाब तलब करने के बाद जीई रोड के कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों की ली क्लास, बैठक में जवाब तलब करने के बाद जीई रोड के कार्यों का लिया जायजा
Next Article कोराना ने बढ़ाई चिंता: सक्रिय मरीज 15 लाख के पार, 2.71 लाख से अधिक मामले, 314 की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?