ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी : पूरे देश में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedHealthNational

कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी : पूरे देश में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल

By Om Prakash Verma
Published: December 27, 2022
Share
Preparation for war against Corona: Large scale mock drill across the country
Preparation for war against Corona: Large scale mock drill across the country
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच आज देशभर के कोविड हेल्थ सेंटर्स पर मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत की। ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटिलेटर को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी ने हमने कोरोना से सावधान रहने के लिए कहा है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार उचित कदम उठा रही है। देशभर में कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, ताकि हम व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर सकें। वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली सरकार ने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रही है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दवाइयां खरीदने और बाकी व्यवस्थाओं के 104 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दी गई है।

राज्य सरकारें सख्ती से करें जांच- राजेश भूषण
मॉक ड्रिल के दौरान टेस्टिंग सुविधा को भी परखा जाएगा। आरटीपीसीआर की उपलब्धा से लेकर एन-95 मास्क, पीपीई किट, दवाओं पर भी गौर किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस मॉक ड्रिल को लेकर राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। राजेश भूषण ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान सतर्कता से तैयारियों की जांच हो। आइसोलेशन से लेकर ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर बिस्तर पर खास ध्यान दिया जाए।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 157 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामले घटकर 3,421 हो गए हैं। कोरोना की तैयारियों की जांच करने के लिए तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित गांधी अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो हमे तैयार रहना चाहिए: स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज देशभर के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ है, मैंने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और देखा कि जैसी व्यवस्था यहां है वैसी ही व्यवस्था और भी बाकी के अस्पतालों की है या नहीं। आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार होने चाहिए। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार की मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सभी अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं।

अलर्ट मोड पर रहे स्वास्थ्य विभाग-टीएस सिंहदेव
प्रदेश में कोविड के आगामी संकट को भांपकर इसपर काम शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इसकी जानकारी जारी की गई है। दूसरी तरफ दंतेवाड़ा के कलेक्टर ने कोविड के नए वेरिएंट को ध्यान में रखकर गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।
ष्टरूह्र छत्तीसगढ़ की ओर से कहा गया है-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वालों की सूची स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एकत्रित की जा रही है। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और स्वास्थ्यगत परेशानियों की जांच की जा रही है। टेस्टिंग संख्या बढ़ाने के लिए शासन ने क्रञ्ज-क्कष्टक्र और एंटीजन की 2 लाख अतिरिक्त किट खरीदी का निर्णय लिया है। अब रोजाना 5 हजार टेस्ट का लक्ष्य होगा।

छतीसगढ़ में कोरोना : रायपुर में 111 समेत प्रदेश में मिले 566 नये कोरोना मरीज, 515 हुए ठीक…
महान गुरु के उपदेशों से समाज में नई जागृति आई -रत्नावली कौशल
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में मिली गुफा, सुरंग के जरिए फरार हो गए नक्सली
मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, 2021 में 5G लॉन्च करेगा रिलायंस जियो
कोरोना से बच्चों को बचाने में गेम चेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ की टॉप सांइटिस्ट का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कांग्रेस से संस्कारों का ट्यूशन लें भाजपा समर्थक
Next Article इस टीवी शो में नकारात्मक भूमिका निभाएंगी कविता बनर्जी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?