ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की रफ्तार और हुई तेज,सामने आए 3.17 लाख मरीज, 491 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की रफ्तार और हुई तेज,सामने आए 3.17 लाख मरीज, 491 लोगों की मौत

By @dmin
Published: January 20, 2022
Share
भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले
भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर लगातार जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े के अनुसार पूरी दुनिया में एक सप्ताह में कुल 1.80 करोड़ लोग संक्रमित हो गए हैं। यानी कि एक सप्ताह में कुल संक्रमितों की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं भारत की बात करें तो यहां भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तेजी से मामले बढऩे लगे हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम में मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही है।

कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला। बुधवार को तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3,17,532 केस सामने आए हैं। इससे पहले भारत ने पिछली बार 15 मई को (3,11,077) को 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए थे। आपको बता दें कि तीसरी लहर में इस आंकड़े को छूने में सिर्फ 23 दिन ही लगे हैं। दूसरी लहर में करीब 60 दिन लग गए थे। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस महामारी के कारण कल 491 लोगों की मृत्यु दजऱ् की गई और 2,23,990 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं ओमीकॉन के 9287 मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश
वैश्विक स्तर की बात करें तो भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। 17 जनवरी से अब तक देश ने 8.7 लाख से अधिक दैनिक मामलों की सूचना दी है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के तुलनात्मक अंतरराष्ट्रीय डेटा से पता चलता है कि जनवरी में अर्जेंटीना भारत और अमेरिका के अलावा एकमात्र अन्य देश था, जहां एक लाख से अधिक दैनिक मामले दर्ज किए गए थे। मृत्यु के आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक भारत में दैनिक मृत्यु दर अमेरिका, रूस, कनाडा, मेक्सिको और पोलैंड जैसे देशों की तुलना में कम है। अमेरिका को छोड़कर अन्य सभी के लिए दैनिक मामलों की संख्या भारत की तुलना में कम है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले
राज्यों में महाराष्ट्र सूची में सबसे ऊपर है। उसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है। दोनों ने बुधवार को 40,000 से अधिक मामलों की रिपोर्टिंग की है। केरल ने 30,000 से अधिक मामलों की सूचना दी और उसके बाद तमिलनाडु और गुजरात का स्थान है जहां दैनिक गिनती 20,000 से अधिक थी। छह राज्यों ने 10,000 से अधिक मामलों की सूचना दी है। सूची में उच्च से निम्न मामलों के क्रम में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश शामिल थे।

महाराष्ट्र में 43,697, गुजरात में 20,966 नए मामले
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 43,697 मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 10 प्रतिशत ज्यादा थे। इसके साथ ही ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 214 नए मामले सामने आए। वहीं, पड़ोसी राज्य गुजरात में संक्रमण के 20,966 नए मामले सामने आए जो कि राज्य में अब तक सामने आए दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में राज्य में कोविड-19 से 49 मरीजों की मौत हो गई। वर्तमान में महाराष्ट्र में 23,93,704 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं और 3,200 संक्रमित संस्थागत पृथक-वास में हैं। इस बीच गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बुधवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। नए मामले सामने आने के बाद गुजरात में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,77,078 हो गए हैं। राज्य में पिछले एक दिन में महामारी से 12 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 10,186 पर पहुंच गई।

कर्नाटक में संक्रमण के 40,499, तमिलनाडु में 26,981, तेलंगाना में 3,557 नए मामले सामने आए
वहीं, कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 40,499 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 33,29,199 हो गई। इसके अलावा महामारी से 21 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 38,486 हो गई। वहीं, तमिलनाडु में संक्रमण के 26,981 और मौत के 35 नए मामले सामने आए जबकि तेलंगाना में संक्रमण के 3,557 नए मामले सामने आए तथा तीन और रोगियों की कोविड-19 से मौत हो गई। कर्नाटक में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को राज्य में 41,457 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,67,650 है। अब तक कुल 30,23,034 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल 30,14,235 सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 37,073 तक पहुंच गई है। विभाग ने कहा कि बीते 24 घंटे में 17,456 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक चुके लोगों की संख्या 1,70,661 हो गई है। वहीं, तेलंगाना में संक्रमितों की कुल संख्या 7,18,196 तथा मृतकों की तादाद 4,065 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में 1,773 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 6,89,878 हो गई है और उपचाराधीन रोगियों की संख्या 24,253 है।

फेसबुक पोस्ट विवाद: कलेक्टर कौन होते हैं निर्देश देने वाले, निवेदन करते तो शायद हटा देता पोस्ट- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
Khursipar murder case : जानिए क्या हुआ था रात में जो बनी इतनी बड़ी वारदात की वजह, श्रीकंचनपथ टीम की ग्राउंड रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष : किसान हितैषी योजनाओं से किसानों का तकनीकी सशक्तिकरण और आय में उल्लेखनीय प्रगति
सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश: सीएपीएफ की दो कंपनियां तुरंत भेजें त्रिपुरा, मीडिया कवरेज की दें इजाजत
केन्द्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला : देश के 100 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें… विश्वकर्मा योजना को भी मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, कम ऊंचाई पर बिजली का तार, वन विभाग ने भेजा नोटिस करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, कम ऊंचाई पर बिजली का तार, वन विभाग ने भेजा नोटिस
Next Article लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर किया नमन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?