ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका: मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी: यूरोप में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, यह हमारे लिए चेतावनी… बचाव के लिए दिया यह मंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका: मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी: यूरोप में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, यह हमारे लिए चेतावनी… बचाव के लिए दिया यह मंत्र

By @dmin
Published: July 16, 2021
Share
Prime Minister Modi said at the school education conference
Prime Minister Modi said at the school education conference
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से पहले केंद्र सरकार लगातार राज्यों से संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इन राज्यों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , कर्नाटक, केरल , ओडिशा  और महाराष्ट्र हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना के मामले फिर बढऩा चिंता का विषय है, यूरोप के कई देशों में केस बढ़ रहे हैं यह हमारे लिए चिंता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कोरोना रहने से नए वैरिएंट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें इससे बचवा करना होगा। हम तीसरी लहर के मुहाने पर खड़े हैं ऐसे में सतर्कता बरतनी होगी। 

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर स्थिति नियंत्रित नहीं हई तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। इसके लिए हमें अभी से माइक्रो कंटेमेंट जोन पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी राज्य सरकारों ने इस संकट के वक्त में एक-दूसरे से सीखने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि दूसरी लहर के दौरान कुछ राज्यों ने लॉकडाउन नहीं किया, लेकिन माइक्रो कंटेंमेंट जोन पर ज्यादा ध्यान दिया। उसी कारण वह हालात को संभालने में कामयाब हुए।
 
पीएम मोदी ने दिया यह मंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के करीब ८० फीसदी मामले इन्हीं ६ राज्यों से हैं।  पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, केरल में बढ़ते मामले चिंताजनक है, क्योंकि ये सब दूसरी लहर के पहले वाले लक्षण हैं। हमें एक बार फिर टेस्ट, ट्रैक और टीका के रणनीति पर आगे बढऩा होगा।  पीएम मोदी ने कहा कि जहां संक्रमण ज्यादा है, वहां वैक्सीनेशन काफी महत्वपूर्ण है। टेस्टिंग में सबसे अधिक क्रञ्ज-क्कष्टक्र तकनीक पर जोर देने की जरूरत है । सभी राज्यों में आईसीयू बेड्स, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए फंड आवंटन किया जा रहा है।  केंद्र ने २३ हजार करोड़ का फंड दिया है, इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट को मिशन मोड के तहत पूरा करना चाहिए। 

यूरोप में बढ़ रहे कोरोना के मामले
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए पूरी तैयारी करनी होगी।  पिछले दो हफ्तों में यूरोप के देशों में कोरोना बढ़ रहे हैं, अमेरिका में भी केस बढ़ रहे हैं। ये हमारे लिए चेतावनी है। सार्वजनिक जगहों पर भीड़ बढऩे पर भी पीएम ने चिंता जताई और इसे रोकने की अपील की। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया भी इस बैठक में उपस्थित थे।

घर में झाडू पोंछा लगाने वाली महिला ने बनाया चोरी का प्लान, दो युवकों से कराई सेंधमारी… पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
वेदांता एल्यूमिनियम की स्वास्थ्य परियोजनाओं से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 4 लाख लोगों को हुआ लाभ
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को रायपुर से मिली धमकी, भारी फिरौती की मांग… एक्टर ने कराई एफआईआर
ओबीसी सर्वेक्षण में पार्षदों का सहयोग आवश्यक – सी.एस. पटेल
अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article T-series owner Bhushan Kumar accused of rape by a woman टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप… मुंबई के इस पुलिस थाने में हुआ केस दर्ज
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 273 # 16 july 2021

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?