ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरिया में भूकंप झटके, 4.6 रही तीव्रता, चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

कोरिया में भूकंप झटके, 4.6 रही तीव्रता, चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल

By @dmin
Published: July 29, 2022
Share
डोल रही है भारत की धरती, कहीं बड़े खतरे का इशारा तो नहीं !
डोल रही है भारत की धरती, कहीं बड़े खतरे का इशारा तो नहीं !
SHARE

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.6 थी। इस लिहाज से यह अब तक छत्तीसगढ़ के किसी हिस्से में सबसे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के झटके हैं। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर में जमीन से 16 किमी अंदर बताया जा रहा है। महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ। इसके चलते चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 3 को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि 2 स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं। 18 दिन में यहां दूसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब चरचा कालरी क्षेत्र में रात 12.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। महज 2 सेकेंड के लिए आए इस झटके का पता ज्यादातर लोगों को नहीं चला। झटकों की वजह से चरचा अंडर ग्राउंड कोल माइंस में गोफ गिर गया। इस दौरान 15 मजदूर काम कर रहे थे। भागते समय 5 मजदूर घायल हो गए। इनमें से तीन मजदूरों को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। इस दौरान माइंस में एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस श्रेणी के भूकंप से क्षति का अंदेशा रहता है।

जुलाई में दूसरी बैकुंठपुर में डोली धरती
जुलाई में दूसरी बार बैकुंठपुर में भूकंप के झटके महससू किए गए। इससे पहले 11 जुलाई को 4.3 तीव्रता का झटका आया था। उस समय जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। तब भी दो सेकेंड के लिए ही झटके लगे थे और केंद्र बैकुंठपुर से पश्चिम-उत्तर दिशा में 16 किमी दूर और जमीन से 10 किमी अंदर था। इससे पहले 16 मार्च को भी अंबिकापुर संभाग में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। तब रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप मापा गया था।

इस बार ज्यादा तीव्रता के झटके… यह चेतावनी जैसा
छत्तीसगढ़ में भूकंपीय गतिविधि की जो दर है, वह बहुत कम है। वजह ये है कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से में भूगर्भ में बेहद सख्त आग्नेय चट्टानें हैं। केवल उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से भूगर्भीय संरचना के कारण संवेदनशील हैं। यहां 2-3 तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं। इस बार चेतावनी वाली बात यह है कि दूसरी बार 4 तीव्रता से ऊपर का भूकंप आया है।

दरअसल नर्मदा-सोन भ्रंश (फाल्ट जोन) एवं तातापानी भ्रंश के आसपास के क्षेत्र में प्लेट टेक्टोनिक गतिविधियां होती रहती हैं। इसके कारण भूकंप के झटके लग रहे हैं। भूकंप आने के पीछे इस बार भी यही कारण माना जा रहा है। आपदा प्रबंधन भारत सरकार एवं भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा अंबिकापुर एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ को भूकंप ग्रसित क्षेत्र में दर्शाया गया है, हालांकि इसे कम तीव्रता वाले क्षेत्र में रखा गया है, लेकिन इस बार भूकंप की तीव्रता ने सबको चौंकाया है।

जनजाति क्षेत्रों के जर्जर छात्रावास-आश्रम तथा स्कूलों के भवन की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Bhilai : सूने मकान से लाखों की चोरी, चाचा का इलाज कराने अस्पताल गया था शख्स
भाजपा पर बरसे सीएम बघेल, मणिपुर मामले में बोले- छत्तीसगढ़ की तूलना नहीं… राज्यपाल अनुसुईया उइके से सीखे भाजपा
बैंकों के बंद होने से व्यापार जगत को हो रही भारी परेशानी, भिलाई चेम्बर ने केंद्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र
गोल्डन गर्ल बनीं नजर आईं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, सिजलिंग अंदाज में दिए कई कातिलाना पोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक घटना: एक साथ मिले पांच श्रमिकों के शव, मचा हड़कंप
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: परिवहन विषाद के दौर से गुजर रहा छत्तीसगढ़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?