ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर हमर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह किया दोगुना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर हमर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह किया दोगुना

By @dmin
Published: August 14, 2022
Share
SHARE

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान कवर्धा में आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला मुख्यालय कवर्धा के सभी 27 वार्डों से भ्रमण कर तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया।

जब तिरंगा अभियान रैली कवर्धा शहर के भ्रमण पर निकली तो बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा शहर की जिस-जिस वार्ड में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ रही थी, उस दौरान लोग अपने अपने घरों छत बालकनी में खड़े होकर साथ ही हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रैली का अभिवादन कर रही थी। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लिए तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के मुंह से सिर्फ यही निकल रहा था भारत माता की जय तिरंगे झंडे की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयकारा लगाया जा रहा था। आज की तिरंगा रैली देखकर यह पंक्ति याद आ गई, सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना – जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है, पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।

राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गांव से लेकर शहर तक हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। देशभक्ति की भावना को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के पहले दिन आम नागरिकों ने अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया।

ज्ञात हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले वासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किए हैं। उसी के परिणाम स्वरूप लोगों ने स्वस्र्फूत होकर तिरंगा हर घर लहराया। 13 से 15 अगस्त तक समस्त शासकीय कार्यालय सार्वजनिक उपक्रमों सामाजिक संगठनों एवं सर्वसाधारण जन के निवास स्थानों पर ध्वजारोहण किया जा रहा है। पिछले दिनों 48 घंटे मानसूनी बारिश के बाद आज की रैली में इंद्रदेव ने भी लोगों पर बड़ी कृपा की और मौसम पूरी तरह साफ रहा इस कारण रैली में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ और लोग स्वस्र्फूत होकर शरीक हुए। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतितिनधि, युवा वर्ग, फोर्स ऐकडमी के जवान, महिला स्व सहायता समुह से जुड़ी बहने हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष के साथ कवर्धा के सभी वार्डो का भ्रमण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर पूरे समय साथ में रहकर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी संगठनों, गणमान्य नागरिकों द्वारा ऐतिहासिक हमर तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया।

लॉकडाउन में लोगों को राहत देने की पहल: उचित मूल्य की दुकानों से होगा राशन का वितरण…. सरकार ने जारी किए निर्देश
प्रदेश में टीकाकरण: अब तक लगे 1.08 करोड़ टीके…. 89.05 लाख लोगों ने पहला तो 18.82 लाख लोगों ने लगवाए हैं दोनों डोज…. जाने जिले वार टीकाकरण के आंकड़े
CG Crime : केमिकल हमले का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, हत्या की नीयत से किया था व्यापारी पर हमला
अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन मिक्सड डबल्स में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया, छत्तीसगढ़ ने पहली बार जीता गोल्ड
देश के कई उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों में फेरबदल, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस ने दिलो को जोडऩे का काम किया है - गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस ने दिलो को जोडऩे का काम किया है – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article छोटे पर्दे के महादेव के रूप में मिली मोहित को पहचान, देसी गर्ल के बन सकते थे हमसफर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?