ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

केवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई

By @dmin
Published: June 24, 2022
Share
केवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई
केवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई
SHARE

दुर्ग। लगातार मानिटरिंग और युद्धस्तर पर किये गये कार्य के बाद राजस्व प्रकरणों को निपटाने में दुर्ग जिले में अहम सफलता मिली है। मार्च से लेकर अब तक तीन महीनों में विभिन्न न्यायालयों में राजस्व के 18 हजार लंबित प्रकरण निपटा दिये गये हैं। इनसे पंद्रह करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी तीन महीनों में हुई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजस्व प्रकरणों के प्रभावी निपटारे के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया था। कम समय में तेजी से और गुणवत्तापूर्वक मामलों का निपटारा हो सके, इसके लिए विशेष रणनीति बनाई गई। 15 जून तक प्रकरणों को निपटाने के निर्देश दिये गये और उचित रणनीति और कठिन परिश्रम से यह संभव हो सका।

कलेक्टर ने सभी राजस्व न्यायालयों का किया निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने हर सप्ताह राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों की मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये। कलेक्टर हर सप्ताह स्वयं राजस्व न्यायालयों में पहुंचे। उन्होंने हर न्यायालय में प्रकरणों की स्थिति देखी। यह देखा कि कहीं अपंजीकृत प्रकरण तो नहीं रह गये हैं। इसका अच्छा असर हुआ और अठारह हजार प्रकरण इन तीन महीनों में निपटा दिये गये हैं। इनसे पंद्रह करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई ने बताया कि राजस्व की समीक्षा बैठकों में नियमित रूप से मानिटरिंग हुई। नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट की मानिटरिंग हुई। राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि अविवादित मामलों में तुरंत निर्णय लिया जाए। इसके बाद विवादित प्रकरणों में टाइमलाइन तय की गई और इसके मुताबिक कार्य हुआ। जिन राजस्व न्यायालयों में अधिक प्रकरण लंबित थे। उनके कारगर निपटारे के लिए विशेष रूप से रणनीति बनाई गई।

हर डेस्क की फाइलें जांची गई
नोडल अधिकारियों की मानिटरिंग का कार्य काफी बारीक था। इसमें गाइडलाइन तैयार की गई थी जिसे सूक्ष्मता से परीक्षण कर तैयार किया गया था। इसके अंतर्गत हर डेस्क के कार्य जांचे गये। राजस्व प्रकरणों में जिस तरह से फाइलों का मूवमेंट होता है उसे टेबल दर टेबल देखा गया। यह देखा गया कि किसी कर्मचारी-अधिकारी के पास फाइल अधिक समय तक रूक तो नहीं रही है। इस प्रकार बारीक मानिटरिंग से लक्ष्य प्राप्त किया जा सका।

लगभग तीन हजार मामले विवादित नामांतरण के तीन महीनों में हल किये गये
संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा ने बताया कि इन तीन महीनों में अविवादित नामांतरण के दस हजार मामले निराकृत किये गये। विवादित नामांतरण के दस हजार मामले निराकृत किये गये। इसी तरह विवादित बंटवारे के 538 मामले निराकृत किये गये। डायवर्सन के 1755 मामले इन तीन महीनों में निराकृत किये गये।

भोलेबाबा की भक्ति में जमकर झूमें विधायक देवेंद्र यादव, हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा सेक्टर-7
CG Crime : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम… जांच में जुटी पुलिस
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अभनपुर सड़क दुर्घटना में महिलाओं के निधन पर जताया दु:ख
सरकार की नई पहल: ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’ का किया शुभारंभ, एक कॉल पर डॉक्टर पहुंचेंगे मरीजों के घर
नारायणपुर में बोले सीएम साय- नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव हुए आबाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहाड़ों की तराई में बसा कुमगांव जुड़ा विकास की मुख्यधारा से, सड़क बनने से ग्रामवासी उत्साहित पहाड़ों की तराई में बसा कुमगांव जुड़ा विकास की मुख्यधारा से, सड़क बनने से ग्रामवासी उत्साहित
Next Article लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि कोरोना ने फिर मचाया का कोहराम, एक दिन में 17 हजार से ज्यादा मामले

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?