ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केबीसी-14: आजादी के महापर्व के साथ होगी ‘कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शुरुआत, इस दिन होगा प्रीमियर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

केबीसी-14: आजादी के महापर्व के साथ होगी ‘कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शुरुआत, इस दिन होगा प्रीमियर

By @dmin
Published: July 24, 2022
Share
SHARE

टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति बीते लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के 13 सीजन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। वहीं, अब 13वें सीजन के बाद दर्शक बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। केबीसी 14 को लेकर पिछले कुछ समय से टेलीविजन पर लगातार प्रोमो प्रसारित किए जा रहे हैं। हालांकि अब शो के मेकर्स की तरफ से रियलिटी शो के नए सीजन की शुरुआत के बारे में जानकारी दी गई है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए केबीसी 14 के प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सोनी टीवी ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन अगले महीने से शुरू होने वाला है। शेयर किए गए पोस्ट में सोनी टीवी में जानकारी दी कि रविवार 7 अगस्त रात 9 बजे से शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति का नया अध्याय। होगा आजादी के गर्व का महापर्व। इसके साथ ही एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन आजादी के इस महापर्व से दर्शकों को रूबरू कराते नजर आ रहे हैं।

प्रोमो वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि केबीसी के इस नए सीजन में अलग-अलग क्षेत्र के कई कलाकार शामिल होंगे। इन खास लोगों में मशहूर बॉक्सर मैरीकॉम, फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, अभिनेता आमिर खान, कारगिल वॉर के जांबाज सिपाही डीपी सिंह समेत अन्य कई महान सितारे शामिल हैं। इस दौरान सभी सेलिब्रिटी ना सिर्फ हॉट सीट पर बैठकर पूछे गए सवालों का जवाब देंगे, बल्कि अपनी सफलता के सफर का अनुभव भी दर्शकों के साथ साझा करेंगे।

रविवार को केबीसी के 14वें सीजन का स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद सोमवार 8 अगस्त से हर रोज शो के नए एपिसोड टेलीकास्ट किए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन केबीसी को होस्ट करते नजर आएंगे। शो की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह शो सोमवार से गुरुवार तक प्रसारित किया जाएगा, जबकि शानदार शुक्रवार को अलग- अलग कलाकार इसमें हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी तक शो में शामिल होने वाले कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की सप्लाई, मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड
पीएम आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख के करीब घर बनकर तैयार, सीएम बघेल ने अधूरे निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश
मिलिए इस दंपत्ति से जिन्होंने 2015 में शुरू किया लॉजिस्टिक्स व्यवसाय, आज 21 शहरों में 45 डिलीवरी स्टेशनों का कर रहे संचालन
एक और कीर्तिमान: ‘समावेशी विकास’ में देश के 5 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ भी
CG Crime : अंधे कत्ल का खुलासा – महिला ने पति के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या… चौंकाने वाली है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनीति: दिल्ली दौरे पर नहीं हुई हाई-कमान से मुलाकात, चुनावों को लेकर हुई चर्चा-सीएम बघेल सियासत: कांग्रेस को सताने लगी सेंधमारी की चिंता, दिल्ली दरबार में पहुंचे सीएम बघेल और सिंहदेव
Next Article लिवर में सूजन की समस्या है बहुत नुकसानदायक, जानें कौन सा हेपेटाइटिस है ज्यादा घातक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?