ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केबीसी-14: 21 साल की तपस्या के बाद हुनर और भाग्य धुलीचंद को ले आया हॉट सीट पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhE-PaperFeaturedNational

केबीसी-14: 21 साल की तपस्या के बाद हुनर और भाग्य धुलीचंद को ले आया हॉट सीट पर

By @dmin
Published: August 7, 2022
Share
केबीसी-14: 21 साल की तपस्या के बाद हुनर और भाग्य धुलीचंद को ले आया हॉट सीट पर
केबीसी-14: 21 साल की तपस्या के बाद हुनर और भाग्य धुलीचंद को ले आया हॉट सीट पर
SHARE

दुर्ग। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 14वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। पहले एपिसोड में दुर्ग, छत्तीसगढ़ के धुलीचंद अग्रवाल इस सीजऩ के पहले कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। 21 साल के धुलीचंद अपने शहर में एक प्रोफेसर हैं और वे फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट राउंड में हॉट सीट पर पहुंचेंगे। इस शो के शानदार होस्ट अमिताभ बच्चन केबीसी सीजऩ 14 के पहले कंटेस्टेंट का स्वागत करेंगे, जहां दर्शकों का जोश देखने लायक होगा।

‘आज़ादी के गर्व का महापर्व’ के रूप में पहले एपिसोड का आगाज़ 7 अगस्त को होगा, जहां भारत के स्पोट्र्स आइकॉन्स – एमसी मैरी कॉम (पद्म विभूषण) और सुनील छेत्री (पद्मश्री) और भारत के रक्षकों – मेजर डी. पी. सिंह (कारगिल युद्ध के दिग्गज) और कर्नल मिताली मधुमिता (सेना मेडल गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित) और बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट और पद्मभूषण विजेता आमिर खान का स्वागत किया जाएगा। इस सीजऩ में आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के सम्मान में 7.5 करोड़ रुपए की ‘तिलस्मी तिजोरी’ और 75 लाख रुपए का ‘धन अमृत’ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस सीजऩ में वीडियो ए फ्रेंड, 50:50 और ऑडियंस पोल जैसी लाइफलाइंस की भी जोरदार वापसी होगी।

इस एपिसोड में ऐसे बहुत-से पल होंगे, जो इस रोमांचक नए सीजऩ की एक जोरदार शुरुआत साबित होंगे! इसमें कंटेस्टेंट की हॉट सीट की कश्मकश होगी, साथ ही श्री बच्चन यह बताएंगे कि कैसे होस्ट के रूप में उन्हें सिर्फ 10 रुपए प्राप्त होंगे। पहले एपिसोड में दर्शक एक बार फिर बिग बी का मजेदार पक्ष देखेंगे, जहां कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी गज़ब की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, हॉट सीट के प्रतिभागियों की रंग-बिरंगी कहानियां भी सुनने को मिलेंगी। धुलीचंद जी भी अपनी बातों से सभी को इम्प्रेस कर लेंगे। धुलीचंद जी बताएंगे कि कैसे उन्होंने इस शो तक पहुंचने के लिए 21 वर्षों तक संघर्ष किया और हर बार वो रिजेक्ट हो गए, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वो अमिताभ बच्चन को यह कहकर इम्प्रेस कर देंगे कि किस तरह उनकी बहन हर दिन मंदिर में अपने भाई के चुने जाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती थीं और किस तरह उनके भाई टेलीविजन के सबसे बड़े गेम शो के लिए तैयारी करते थे।

इस खास एपिसोड का समापन भी बड़ा शानदार होगा, जहां एक कंटेस्टेंट 75 लाख रुपए के ‘धन अमृत’ वाले पड़ाव पर पहुंचेगा। क्या वो यह प्रतिष्ठित राशि जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट होंगे? जानने के लिए केबीसी 14 का पहला एपिसोड जरूर देखिए! देखिए कौन बनेगा करोड़पति 14, सोमवार 8 अगस्त रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर।

निर्भया गैंगरेप: दोषी विनय और मुकेश की क्यूरेटिव पिटिशन पर 14 जनवरी को SC में सुनवाई
नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार
प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिले
छत्तीसगढ़ को मलेरिया के मामलों में कमी के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मानित
मालसावमटलुआंगा ने चोट की चिंता को पीछे छोड़कर जीता केआईटीजी स्वर्ण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की तारीफ नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की तारीफ
Next Article हाईमास्क लाइट से रौशन होंगे खेल मैदान और गार्डन, वर्षों से आईटीआई दशहरा मैदान था अंधेरे में हाईमास्क लाइट से रौशन होंगे खेल मैदान और गार्डन, वर्षों से आईटीआई दशहरा मैदान था अंधेरे में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?