चंडीगढ़ (एजेंसी)। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीना देने का वादा किया। केजरीवाल ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताई। उन्होंने पंजाब के मोगा में यह एलान किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा ‘अगर हम 2022 में पंजाब में सरकार बनाते हैं, तो हम राज्य की हर उस महिला को, जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, 1000 रुपए प्रति माह देंगे। अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपए मिलेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।’बता दें कि केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है।
उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकार जमा करवाएगी।
वृद्धा पेंशन के अलावा भी मिलेगी ये राशि
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी महिला को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा तो भी उन्हें 1000 रुपये महीना मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा सशक्तीकरण अभियान बनेगा। दुनिया की किसी सरकार ने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये नहीं जमा करवाए हैं।




