ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया भोरमदेव में आम जन संग योगभ्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया भोरमदेव में आम जन संग योगभ्यास

By @dmin
Published: June 21, 2022
Share
केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया भोरमदेव में आम जन संग योगभ्यास
केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया भोरमदेव में आम जन संग योगभ्यास
SHARE

केंद्रीय संचार ब्यूरो के जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को दिया गया पुरस्कार
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 आईकॉनिक स्थानों में शामिल हुआ भोरमदेव
सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष भी रहे मौजूद
जनजातीय कार्य मंत्रालय व जिला प्रशासन के अधिकारियों की रही सहभागिता
कबीरधाम (पीआईबी)। 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर परिसर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर आधारित इस योगोत्सव की मुख्य अतिथि, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरूता रहीं। इस अवसर पर स्थानीय सांसद, संतोष पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष, सुश्री सुशीला भट्ट, नगर पालिका के अध्यक्ष, ऋषि शर्मा, जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, उपसचिव, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि योग पूरे मानवता के लिए कल्याणकारी है। उन्होंने भोरम देव मंदिर के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन ग्रंथों में योग के लिए शिव का उल्लेख है। योग की महिमा बताते हुए उन्होंने योग को परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि योग लोगों को जोडऩे का कार्य करता है, इसीलिए इसे योग कहा जाता है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के प्रसार के लिए वैश्विक स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सत्प्रयासों के कारण ही योग वैश्विक हो पाया है। मंत्री ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए यूनाइटेड नेशंस की भी सराहना की।

इस अवसर पर सांसद पांडेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिकाधिक योग के प्रचार की अपील की। गणमान्य अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात् बाद लोगों ने मैसुरू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग विषयक विचार को सुना। प्रधानमंत्री के वक्तव्य को सुनने के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने जैसे ही कहा कि योग अब हर भारतीय के जीवन का हिस्सा है तो तालियों की गडग़ड़ाहट और भारत माता की जय के घोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

इससे पहले जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के बाद हुआ। वहीं कार्यक्रम के आरंभ में छत्तीसगढ़ का राज्यगीत गाया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह सरूता द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा योग के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित, जागरूकता प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने निबंध, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि योग के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें कबीरधाम जिले के 805 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की थी।

सोमवार को आत्मानंद स्कूल में फाइनल प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें रंगोली में वेदिका प्रथम, कृतिका द्वितीय व डॉली अरोड़ा तीसरे स्थान पर रही थी। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रांजल मिश्रा प्रथम, दीनबंधु देवांगन द्वितीय व उषा सोनवानी तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं निबंध प्रतियोगिता में दीपिका साहू प्रथम, मानवेंद्र साहू द्वितीय व सानिया मेमन तीसरे स्थान पर रहे थे। विजेता प्रतिभागियों को मंत्री, सांसद व अन्य गणमान्य ने पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । वहीं मंत्रालय द्वारा राज्यमंत्री, सांसद व जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा योग विषयक जागरूकता स्टैंड भी लगाई गई थी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों ने भी अपना स्टॉल लगाया था। ट्राइफेड के स्टॉल पर लोगों का उत्साह देखते बनता था, वहीं आयुष विभाग की ओर से लोगों को काढ़ा का वितरण किया गया।

जगदलपुर से युवक का अपहरण कर राजस्थान भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने नाकेबंदी कर महाराष्ट्र किया गिरफ्तार
बड़ी खबर: दुकानों के बंद होने संबंधित आदेश बदला…. देर रात तक खुलेंगी दुकानें
CG Breaking : व्यवसायी ने बांध में कूदकर दे दी जान, खुदकुशी से पहले फेसबुक स्टोरी डाली, पड़ोसी को बताया जिम्मेदार
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन फर्निचर मार्ट हुए सील, 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन ला तथा चिरान जप्त
एसपी ने ली जिले के अधिकारियों की बैठक …. फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोरोना के सक्रिय मामले 80 हजार के करीब, बीते 24 घंटों में 9923 लोग संक्रमित, 17 की मौत
Next Article इंडियन सिनेमा: भारत में बनने वाली 2400 फिल्मों में 500 सिर्फ हिंदी भाषा की, लेकिन कुल रेवेन्यू में साउथ का योगदान बॉलीवुड से ज्यादा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?