ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) में अक्ति तिहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) में अक्ति तिहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By @dmin
Published: May 6, 2022
Share
कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) में अक्ति तिहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) में अक्ति तिहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
SHARE

दुर्ग। कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग परिसर में अक्ति तिहार व माटी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री दिनेश कुमार साहू, सभापति, कृषि स्थाई समिति, जनपद पंचायत, पाटन, श्री मोहन साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत पाहंदा (अ), उपसरपंच श्री सुरेन्द्र साहू व श्री देव निषाद छ.ग. मतस्य बोर्ड के सदस्य सहित दुर्ग जिले के लगभग 200 कृषक व कृषक महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माटी पूजन एवं बीज बुवाई कर जुताई कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अक्ति तिहार पर कृषकों को संदेश का आनलाइन प्रदर्शन कर दिखाया गया। मुख्यमंत्री कृषकों को अक्ति तिहार के महत्व का बताते हुए उन्नत बीज का उपयोग करने मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढाने एवं गौ आधारित खेती को अपनाने पर विशेष बल दिये। इस कार्यक्रम में मंचाशीन अतिथियों द्वारा गोठान समूहों एवं कृषकों को धान, चारा, सब्जी, फल, फूल, छायादार वृृक्ष आदि के बीज एवं पौधों का वितरण किया गया। जैविक खादों के गुणवत्ता में वृद्धि हेतु प्रभावी सूक्ष्म जीवों को गोठान महिला स्वसहायता समूहों के सदस्यों को जीवंत प्रदर्शन कर वितरण किया गया। साथ ही बीजों के अंकुरण परीक्षण, खाद गुणवत्ता में सुधार, गौ आधारित खेती, बीज संवर्धन, अकरस जुताई का महत्व, विभिन्न फसलों के उन्नतशील किस्मों की विशेषतायें आदि कृषि संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन ने जिले के जैविक खेती को बढावा देने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग के प्रयास को बताते हुए मृदा स्वास्थ्य बनाये रखने हेतु विभिन्न तकनीकों का विस्तृत विवरण दिया। श्री मोहन साहू, सरपंच ने रासायनिक खेती से मिट्टी को हो रही नुकसान के बारे में बताते हुए आने वाली पीढी को स्वस्थ मृदा देने हेतु जैविक खेती अपनाने के लिये संकल्प लेने हेतु आहवान किया। कृषि सभापति श्री दिनेश साहू ने अक्ति तिहार के महत्व को बताते हुए खेती के उन्नत तकनीकों को अपनाने हेतु आहवान किया।

इस कार्यक्रम में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा, के अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित, कृषि महाविद्यालय एवं अनु. केन्द्र, मर्रा के वैज्ञानिकगण, कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग के विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री ईश्वरी कुमार, श्रीमति ललिता रामटेके, श्रीमति नीतु स्वर्णकार, डॉ. कमल नारायण, इं. विनय कुमार नायक, डॉ. प्रफुल्ल बी. रहंगडाले श्री किशोर कुुमार सिंह, एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्रीमती सोनल शर्मा उपस्थित रहे।

महर्षि पतंजलि की सीख से अवगत कराया गृहमंत्री ने, कहा योग जीवन में संतुलन के लिए बेहद जरूरी
Big News : रावल मल जैन हत्याकांड में हत्यारे बेटे को हाईकोर्ट से राहत, फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदली
टैक्स चोरी करने वाले व्यवसायियों पर जीएसटी की बड़ी कार्यवाही, अलग अलग कारोबारियों के ठिकानों पर रेड
आरटीई के तहत् पात्र बच्चों का स्कूलों में हो प्रवेश, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा- गरीब बच्चों को मिलना चाहिए शिक्षा का अवसर
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद फाइनल लिस्ट जारी, सीजी पुलिस की वेबसाइट में देख सकते हैं अपना नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि
Next Article भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री का भ्रमण आरागाही के अनति देवी के लिए लेकर आया उजियारा भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री का भ्रमण आरागाही के अनति देवी के लिए लेकर आया उजियारा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?