ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हैदर समेत दो ढेर, सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में था दहशतगर्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हैदर समेत दो ढेर, सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में था दहशतगर्द

By @dmin
Published: May 8, 2022
Share
24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना
24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तायबा (एलईटी) के थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के चेयन देवसर इलाके में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की बाद घेराबंदी कर क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

दो साल से सक्रिय था मारा गया पाकिस्तानी आतंकी
इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर भारी फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकी की पहचान पाकिस्तानी आतंकी हैदर के तौर पर हुई है। वह उत्तरी कश्मीर में दो साल से अधिक समय से सक्रिय और कई आतंकी अपराधों में शामिल था।

इससे पहले शनिवार सुबह आतंकियों ने हमला कर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। हमले में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन 112 में ड्राइवर के रूप में तैनात थे।

घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 8.50 बजे की है। बाइक से जा रहे कांस्टेबल गुलाम हसन को आतंकियों ने सफाकदल इलाके में आइवा पुल के पास निशाना बनाकर गोली मारी।

गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। खून से लथपथ पुलिसकर्मी को तत्काल शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (स्किम्स) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने देर शाम दम तोड़ दिया।

दुर्ग में पुलिस की राडार पर ऑटो व ई-रिक्शा, क्यूआर से कवर होंगे सभी… जानिए इसके फायदे
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए मांगे युवाओं से सुझाव, कहा- लाल किले से गूंजेंगे आपके विचार
भारत-आस्ट्रेलिया 2nd Test : विराट कोहली के विकेट पर बवाल, थर्ड अंपायर के फैसले से नाराज हुआ टीम मैनेजमेंट
राजधानी रायपुर में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, वाॅटर खदान में दिखा शव… जांच में जुटी पुलिस
आर्यन खान नहीं जा सकते देश से बाहर, हर शुक्रवार को NCB ऑफिस में देनी होगी हाजिरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई टुल्लू पंप नई ले सकन साहब, बने करेव जेन पानी आये के बेरा मा बिजली ला बंद करथो, नई ता हमन मन ला पानी नई मिलतीस, अब मिलथ हे भरपूर पानी, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के पेयजल के निरीक्षण के दौरान सुनंदा सहारे ने कहीं यह बातें
Next Article भेंट-मुलाकात अभियान: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उमेश्वरपुर में गठित होगी नवीन उप तहसील: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उमेश्वरपुर में गठित होगी नवीन उप तहसील: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?