ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग

By @dmin
Published: October 16, 2021
Share
सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
Big Breking:_ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, शैक्षणिक संस्थानों को है यूनिफॉर्म निर्धारित करने का अधिकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सिंघु बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इसे लेकर अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में लखबीर सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए शीर्ष अदालत से उस लंबित जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई करने की अपील की गई है जिसमें दिल्ली की सीमाओं से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग की गई थी। याचिका में दलील दी गई है कि भाषण और अभिव्यक्ति की आजादी जीने के अधिकार से ऊपर नहीं हो सकती है।

देश को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की दलील
स्वाति गोयल और संजीव नेवार ने वकील शशांक शेखर झा के जरिए ये याचिका दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि अगर इन प्रदर्शनों को ऐसे ही चलते रहने दिया गया तो देश को बड़े पैमाने पर नुकसान होगा। याचिका में केंद्र सरकार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी तरह के प्रदर्शन रोकने और महामारी खत्म होने तक ऐसे प्रदर्शनों की इजाजत नहीं देने के संबंध में दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

वकील शशांक शेखर झा ने कहा कि स्वाति गोयल और संजीव नेवार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में मार्च, 2021 से लंबित है। कई कोशिशों के बावजूद अब तक मामले की सुनवाई नहीं हुई है। 

लाखों लोगों का जीवन खतरे में डाल रहे प्रदर्शनकारी 
याचिका में यह भी कहा गया है कि कोरोना संकट के चलते त्योहारों के सीजन में भी जश्न मनाने, मंदिरों में जाने, स्कूल-कॉलेज जाने पर प्रतिबंध है तो ऐसे प्रदर्शनों को अनुमति देना ठीक नहीं होगा। प्रदर्शनकारी अपने साथ देश के लाखों लोगों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं। जब महामारी चल रही हो इतने लंबे आंदोलन को अनुमति नहीं दी जा सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से प्रदर्शन किया जाना शीर्ष अदालत के आदेशों का उल्लंघन है।

सभी ग्रामों में विशेष ग्रामसभा का किया जाएगा आयोजन
व्यवसायी मनोज राजपूत का छलका दर्द, कहा- उनकी फिल्म की रिलीज व धार्मिक रैली को रोकने का हो रहा है प्रयास
आज से शुरू होगी रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा, सीएम साय रायपुर एयरपोर्ट से करेंगे शुभारंभ
देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया बजट
मुंबई में शुरू हुई द कपिल शर्मा शो की शूटिंग अक्षय कुमार होंगे नए सीजन के पहले गेस्ट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धमधा में हेल्थ केयर अब होगा बेहतरीन, अगले महीने तक तैयार हो जाएगा नया स्वास्थ्य केंद्र, रेडियोलाजी और ओटी की सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध धमधा में हेल्थ केयर अब होगा बेहतरीन, अगले महीने तक तैयार हो जाएगा नया स्वास्थ्य केंद्र, रेडियोलाजी और ओटी की सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध
Next Article 'थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो' मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना ‘थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो’ मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?