ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कितना भाग्यशाली मैं…
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
NationalOther

कितना भाग्यशाली मैं…

By Om Prakash Verma Published November 4, 2024
Share
कितना भाग्यशाली मैं...
कितना भाग्यशाली मैं...
SHARE

अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)
आज कल जीवन जीने का ढंग किसी राजा महाराजा जैसा हो गया है। जब से स्मार्ट फ़ोन लिया है एक अलग ही अनुभूति होती है। सुबह उठते ही ना जाने कितने गुड मॉर्निंग और सुप्रभात के मैसेज राह देखते हैं, जैसे मेरी प्रभात के शुभ हुए बिना तो मेरे मित्रों का दिन नहीं निकलेगा। इतनी इज्जत पाकर जो अनुभूति होती है उसकी बात ही अलग है। फिर यह दौर सारा दिन चलता है। कभी कोई देवी-देवताओं के दर्शन का लाभ देता है तो कोई प्रवचन और उपदेश देता है, तो कोई फ्रॉड से बचने के तरीके बताता है। इन सभी मैसेजों को पाकर विचार आता है कि हर किसी को कितनी चिंता है मेरी और फिर अपने-आप को भाग्यशाली मानने का मन करता है।

बात सिर्फ यहीं ख़त्म नहीं होती इसके अलावा वाट्सऐप यूनिवर्सिटी में सारा दिन ज्ञान मुफ्त में बंटता रहता है। यहाँ ज्ञानी लोग इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, नैतिक शिक्षा, दर्शनशास्त्र और न जाने कितने सुने-अनसुने विषयों पर व्याख्यान देते रहते हैं। लेकिन मेरे शुभचिंतक भी इतने ईमानदार हैं कि वे कोई भी ज्ञान अपने तक सीमित नहीं रखते हैं। वे याद से मेरे साथ ये सारा ज्ञान बांटते हैं ताकि इस ज्ञान से मैं वंचित ना रह जाऊं। अब बताइए इस बात पर स्वयं को किस्मतवाला मानूं या नहीं…..।

सौ साल जीने के नुस्खे से लेकर खाने-पीने के तरीकों तक, सारा दिन मुझे इन सब का ज्ञान तो दिया ही जाता है। फिर रात में भी जब तक मेरे हितैषी मुझे शुभरात्रि कहकर, मेरी रात्रि शुभ होगी यह सुनिश्चित नहीं कर लेते हैं वे सोते नहीं हैं। इस पर महाराजाओं जैसा अनुभव ना हो तो और क्या होगा…..। आप ही बताइए । यह तो बात हुई रोजमर्रा की लेकिन त्यौहारों और जन्मदिन पर तो जैसे शुभकामनाओं की झड़ी सी लग जाती है। हर कोई मेरे सौ साल जीने की कामना करता है। इनमें कुछ जानने वाले तो ऐसे भी होते हैं, जिन्होंने पूरे साल भले ही कई बार मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ाया हो लेकिन वे भी लम्बी उम्र की कामना करते दिखाई देते हैं।

इतना परोपकार देखकर एक बार मेरे मन में भी ऐसा ही विचार आया कि जो ज्ञान मुझे बांटा जा रहा है। उसे अपने तक रखना तो कोई बात नहीं होती। इस ज्ञान को आगे बढ़ाना चाहिए। इस बीच किसी ग्रुप में मैसेज आया कि नए साल में दुर्लभ संयोग बनने वाला है। ऐसा अद्भुत साल न पहले कभी आया था, न भविष्य में कभी आएगा। बस फिर क्या था, दूसरों पर अपनी विद्वत्ता का रुआब झाड़ने के लिए मैंने भी तुरंत दस-बीस ग्रुपों में उसे फॉरवर्ड कर दिया। फिर ख्याल आया कि मैं अपने ज्ञान की धाक जमाने के साथ कितने लोगों को इस दुर्लभता का ज्ञान देने का महती कार्य कर रहा हूं। फॉर्वर्डेड मैसेज को फॉर्वर्ड करके कितनी संतुष्टि और गर्व का अहसास होता है, इसे कोई मैसेज फॉर्वर्ड करने वाला ही समझ सकता है। उस दिन समझ में आया कि मेरे मित्रगण जो मुझे मैसेज फॉर्वर्ड करते हैं। उनकी मनोदशा क्या रहती होगी।

खैर, ऐसा परोपकारी काम कितनी तेजी से फैलता है इसका अनुभव भी तुरंत ही हो गया। कुछ घंटों में ही वही मैसेज फिर मेरे मोबाइल में फॉर्वर्ड होकर आ गया। यहाँ यह जानकारी पहले से पता होने पर मैं गर्व कर ही रहा था कि कुछ ही देर बाद ही मेरी होशियारी का यह भ्रम तोड़ते हुए, मेरे एक मित्र ने कहा, कि हर साल नया साल ही आता है जो न पहले कभी आया था, न आगे कभी आएगा। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और प्रतिवर्ष घटित होती है। उसके यह कहने पर मैने भी थोड़ा दिमाग लगाया और सोचा कि बात तो सही है। इस पर अपनी समझदारी पर मुझे ही शर्मिंदगी सी हुई कि मैसेज भेजने से पहले उस पर कम से कम विचार तो करना था। लेकिन मैसेज फॉर्वर्ड करने की हमें इतनी जल्दी होती है कि हम उस पर एक बार विचार तक नहीं करते हैं। तब से मैंने निश्चय किया कि वाट्सऐप यूनिवर्सिटी का ज्ञान और भाग्यशाली होने का यह भान अब अपने तक ही रखूँगा….

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma November 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा : भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर हादसा… ट्रेन से उतरते समय महिला का पैर फिसला, मौत
Next Article shreekanchanpath 21 # 04 November 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?