ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई का छापा, बोले- नंबर भी याद नहीं कितनी बार पड़ी रेड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई का छापा, बोले- नंबर भी याद नहीं कितनी बार पड़ी रेड

By @dmin
Published: May 17, 2022
Share
पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को राहत, हाईकोर्ट ने रद्द किया इनकम टैक्स से जुड़ा मामला
पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को राहत, हाईकोर्ट ने रद्द किया इनकम टैक्स से जुड़ा मामला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। मंगलवार की सुबह ही दिल्ली से लेकर चेन्नै तक कई ठिकानों पर रेड डाली गई है। इनमें पी. चिदंबरम के आवासीय परिसर भी शामिल हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक कार्ति चिदंबरम के खिलाफ दर्ज एक केस के मामले में यह रेड डाली गई है। इससे पहले भी कई बार कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इस बीच कार्ति ने अपने ठिकानों पर रेड को लेकर तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘मैं तो गिनती भी भूल गया है, कितनी बार ऐसा हो चुका है? इसका एक रिकॉर्ड होना ही चाहिए। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने कार्ति और पी. चिदंबरम के घर समेत 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों का कहना है कि विदेश से पैसे हासिल करने के एक मामले में सीबीआई ने एक नया केस दर्ज किया है। उसी के तहत छापेमारी की यह कार्रवाई की गई है। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि कार्ति चिदंबरम ने 2010 से 2014 के दौरान यह रकम हासिल की थी। इससे पहले सीबीआई ने प्राथमिक जांच के लिए केस दर्ज किया था। जांच किए जाने के बाद उसे एफआईआर में तब्दील कर दिया गया है।

I have lost count, how many times has it been? Must be a record.

— Karti P Chidambaram (@KartiPC) May 17, 2022

गौरतलब है कि पी. चिदंबरम यूपीए सरकार के दौर में बेहद प्रभावशाली नेता थे और वित्त मंत्री से लेकर होम मिनिस्टर जैसे अहम पदों पर रहे थे। उन्हें भी एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल भी जाना पड़ा था। अब बेटे पर छापेमारी ने पी. चिदंबरम की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।

राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख सिख नेता– डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा और जेडीएस को नुकसान
राजधानी में नाबालिग ने रची खुद पर चाकू से हमले की कहानी, हमलावर की खोज में खाक छानती रही पुलिस…. ऐसे सामने आई असली कहानी
गांव पहुंचते ही राष्ट्रपति कोविंद हुए भावुक, माथे पर लगाई मिट्टी, बोले- कभी नहीं सोचा था प्रेसीडेंट बनूंगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर@2047’ के समापन समारोह में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सहकारी समितियों में उर्वरक एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध… किसान खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव करें : कलेक्टर सिन्हा
Next Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! भाजपा सिर्फ लोगों को बांटना और दबाना चाहती है : राहुल गांधी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?