ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी

By @dmin
Published: August 28, 2021
Share
काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। काबुल एयरपोर्ट पर हुए बम धमाकों के बाद दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में एक्यूआईएस, आईएसकेपी और हक्कानी नेटवर्क की तिकड़ी से खतरे का खुफिया अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रोविंस (आईएसकेपी), अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट (एक्यूआईएस) और हक्कानी नेटवर्क से सतर्क रहने की जरूरत है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान आधारित इन संगठनों की तिकड़ी देश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटी है। इसके लिए पाकिस्तानी खुफिया इकाई (आईएसआई) इनके साथ मिलकर साजिश रच रही है।

दरअसल, अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात और आईएसआई के विभिन्न आतंकी संगठनों के साथ उसकी बढ़ती नजदीकी के मद्देनजर देश की तमाम खुफिया इकाइयां इस वक्त इस तरफ पैनी नजर रखे हुए हैं। खुफिया इकाइयों को पता चला है कि आतंकी संगठनों जरिए आईएसआई नापाक साजिश रच रही है। उसका मकसद इन संगठनों के लड़ाकों के जरिए देश में वारदात को अंजाम देना है। इस तिकड़ी के लड़ाकों के निशाने पर महत्वपूर्ण सिक्योरिटी इंस्टॉलेशन और आर्मी की फॉरवर्ड पोस्ट हैं। इसके अलावा आतंकी जवानों को भी निशाना बना सकते हैं। यह खुफिया अलर्ट देश की सीमा सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों समेत तमाम दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को भेजा गया है।

मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क कर रहे
सुरक्षा एजेंसियों को पता चला है कि आतंकी संगठनों की यह तिकड़ी मैसेजिंग एप के जरिए अपने सदस्यों के संपर्क में है। इसका मकसद सुरक्षा एजेंसियों की नजरों में आने से बचना है।

कौन किस ऐप का इस्तेमाल कर रहा

  • एक्यूआईएस : नेटवर्क सिग्नल, टेलीग्राम और स्लैक मैसेजिंग एप
  • आईएसकेपी : थ्रीमा, हूप और रॉकेट चैट जैसे मैसेजिंग एप
  • हक्कानी नेटवर्क : टेलीग्राम, सिग्नल के अलावा सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल

इनके बारे में सब कुछ जानें
एक्यूआईएस:- एक्यूआईएस, यानी अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट। यह संगठन कोर अलकायदा से अलग तरीके से काम करता है। इसकी स्थापना पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास की गई थी। यह संगठन विभिन्न देशों में स्लीपर सेल की मदद से स्थानीय नेटवर्क के जरिए संगठन में नौजवानों की भर्ती करता है। इसके कुछ आतंकी सीरिया भी भेजे गए हैं। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस संगठन को आईएसआई का पूरा सहयोग है।

आईएसकेपी:- इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) इस्लामिक स्टेट (आईएस) का ही एक रूप है। खुफिया इकाइयों की मानें तो इस संगठन में अधिकतर पाकिस्तानी शामिल हैं। इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस (आईएसकेपी) को आईएसआईएस-के नाम से भी जाना जाता है। इसके पास 1500 से 2200 आतंकी लड़ाके होने का अनुमान है। इसकी स्थापना भी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास की गई थी।

हक्कानी नेटवर्क:- हक्कानी नेटवर्क के पास बड़े हमलों को अंजाम देने वाले कुशल लड़ाके हैं। ये लड़ाके तकनीकी रूप से माहिर हैं और एक्सप्लोसिव डिवाइस व रॉकेट बनाने में सक्षम हैं। अलकायदा के साथ इस संगठन के रिश्ते अच्छे हैं। इस संगठन के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह क्षेत्रीय और विदेशी चरमपंथी संगठनों से पाकिस्तान-अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय आतंकी सगठनों के साथ मेलजोल में बड़ी भूमिका निभाता है।

जालिम मां की करतूत : प्रेमी के साथ मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, पति के साथ मिलकर दर्ज कराई मिसिंग कंप्लेन
मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम को दी जन्म दिन की बधाई
व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे श्रीचंद सुंदरानी…. भिलाई के बाजारों में घूम घूमकर मांगा व्यापारियों से समर्थन
ममता बनर्जी के नाम सीएम साय का पत्र, कहा-संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ का उल्लंघन निंदनीय है
डीएमएफ से छत्तीसगढ़ में खनन प्रभावितों के जीवन में आई नई रोशनी…. प्रभावितों को मिल रहे शिक्षा, रोजगार के बेहतर अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The journey of Garib Rath will be even cheaper… Railways has prepared गरीब रथ का सफर होगा और भी सस्ता… रेलवे ने की तैयारी… लगेंगे इकोनॉमी क्लास एसी-3 कोच… जाने क्या है इन कोचों की खासियत
Next Article Prime Minister Modi said at the school education conference डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?