ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कातिल माँ : तांत्रिक के झांसे में आकर शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को नहर में फेंका, बोला-तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

कातिल माँ : तांत्रिक के झांसे में आकर शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को नहर में फेंका, बोला-तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा है

By Om Prakash Verma
Published: May 13, 2025
Share
कातिल माँ : तांत्रिक के झांसे में आकर शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को नहर में फेंका, बोला-तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा है
कातिल माँ : तांत्रिक के झांसे में आकर शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को नहर में फेंका, बोला-तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा है
SHARE

फरीदाबाद (एजेंसी)। हरियाणा की फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में रहने वाली महिला मेघा लुकरा ने अपने दो साल के बेटे को नहर में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला ने यह कदम एक महिला तांत्रिक के कहने पर उठाया है।

उसने कहा था कि तुम्हारा बेटा सफेद जिन्न का बच्चा है और परिवार के लिए खतरा है। तांत्रिक और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैनिक कॉलोनी में रहने वाली महिला मेघा ने रविवार शाम बीपीटीपी थाना एरिया में अचानक अपने बच्चे को नहर में फेंक दिया।

यह देख वहां मौजूद लोग अवाक रह गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही लोगों ने महिला को घेर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग व एनडीआरएफ की टीमें बच्चे को तलाश रही हैं लेकिन सोमवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

महिला के पति की तहरीर पर बीपीटीपी थाने में आरोपी महिला और तांत्रिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को महिला के पति कपिल लुकरा ने बताया कि 16 साल पहले मेघा से शादी हुई थी। बड़ी बेटी 14 साल की जबकि छोटा बेटा 2 साल तन्मय उर्फ रौनिक था। कपिल ने बताया कि महिला तांत्रिक मिता भाटिया के झांसे में आकर मेघा ने मेरे बेटे की जान ले ली।

शादी के 14 साल बाद हुआ था बेटा, पत्नी ने घोंटा ममता का गला
शादी के 14 साल बाद हुए बच्चे के प्रति कोई मां कैसे इतनी निर्मोही हो सकती है कि वह उसे नहर में ही फेंक दे। यह चर्चा आसपास के क्षेत्रों में तब शुरू हुई जब सबने सुना एक महिला ने तंत्रिक के कहने पर अपने बेटे को नहर में फेंक दिया है।

पिता और मासूम बेटी सदमे में
बच्चे के पिता अब तक सदमे में हैं। 14 साल की बहन भी अपने नन्हें भाई की याद में गुमसुम है। पुलिस की गिरफ्त में महिला भी ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं है। सैनिक कालोनी में रहने वाले कपिल ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

मासूम को रविवार को घर से लेकर निकली थी महिला
रविवार शाम करीब 5 बजे पत्नी मेघा 2 साल के बेटे को लेकर घर से चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस से सूचना मिली कि दो साल के बेटे को मेघा ने नहर में फेंक दिया है। पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ कि नौ माह तक जिस बच्चे को कोख में रखा और प्यार दुलार किया उसे मेघा कैसे फेंक सकती है।

नक्सलियों का प्लान फेल : सर्चिंग के दौरान 45 किलो का आईईडी बरामद, मौके पर जवानों ने किया निष्क्रिय
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अब कोई भी खरीद सकता है जमीन…. केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
Bhilai Breaking : फिर एक ATM में सेंधमारी, मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास… जांच में जुटी पुलिस
नहर में पिकअप गिरने से बड़ा हादसा, तीन बच्चे और दो महिलाएं पानी में बहे, बचाव कार्य जारी
100 करोड़ के घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी से मंत्री पद छिना, ईडी की कार्रवाई के बाद ममता ने हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल का नया शेड्यूल : 17 मई से शुरु होगा, 3 जून को फाइनल… इन 6 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच
Next Article जम्मू के शोफियां में लगे पाकिस्तानी आतंकियों के पोस्टर, एजेंसियों ने रखा 20 लाख का इनाम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?