ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस को और दर्द देंगे सुनील, कुछ नेताओं की करा सकते हैं भाजपा में एंट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस को और दर्द देंगे सुनील, कुछ नेताओं की करा सकते हैं भाजपा में एंट्री

By @dmin
Published: May 25, 2022
Share
कांग्रेस को और दर्द देंगे सुनील, कुछ नेताओं की करा सकते हैं भाजपा में एंट्री
कांग्रेस को और दर्द देंगे सुनील, कुछ नेताओं की करा सकते हैं भाजपा में एंट्री
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। कांग्रेस के सीनियर नेता रहे सुनील जाखड़ को पार्टी में शामिल करा भाजपा ने पंजाब की सियासत में बड़ा दखल दिया है। यही नहीं अब पार्टी ने कुछ और नेताओं पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं की भी भाजपा लीडरशिप से बातचीत चल रही है और जल्दी ही वे भगवा का हिस्सा हो सकते हैं। संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले यह पाला बदल हो सकता है। इस सीट से पंजाब के सीएम भगवंत मान सांसद थे और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल उपचुनाव की तारीख तय नहीं हुई है।

इन नेताओं के करीबी सूत्रों ने कहा कि फिलहाल भाजपा से बातचीत चल रही है। कांग्रेस के एक सीनियर ने कहा, ‘पंजाब कांग्रेस की ओर से खुद को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी कुछ नेता हैं, जो अब अपना राजनीतिक भविष्य कांग्रेस में नहीं देखते हैं और वे विकल्पों की तलाश में जुटे हैं। इनमें कुछ पूर्व मंत्री भी हैं, जो पिछली कांग्रेस सरकार का हिस्सा थे। लेकिन अब वे पार्टी के बाहर विकल्पों की तलाश में जुटे हैं। वहीं भाजपा के एक नेता ने कहा कि आने वाले कुछ सप्ताह पंजाब में भाजपा के लिए अहम होंगे।

कई नेता हैं भाजपा में शामिल होने की कतार में
भाजपा नेता ने कहा कि कुछ सांसद या फिर पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन यह तो समय ही बताएगा कि कितने और कौन से नेता पार्टी का हिस्सा बनते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा सुनील जाखड़ का इस्तेमाल कांग्रेस में फूट पैदा करने में कर सकती है। बीते सप्ताह ही सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से 5 दशकों का नाता तोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। वह कई महीनों से उपेक्षित चल रहे थे और पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए किसी भी पद पर न रहने का आदेश दिया था।

कांग्रेस में फूट पैदा कर क्या पाना चाहती है भाजपा
इस बीच पंजाब कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर राजा वडिंग ने पार्टी नेताओं के छोड़कर जाने के कयासों को खारिज किया है। दरअसल भाजपा की कोशिश है कि वह 2024 के आम चुनाव से पहले पंजाब में खुद को मजबूत कर ले ताकि एकाध सीट पर जीत हासिल कर सके। खासतौर पर कांग्रेस के नेताओं में उसे संभावना दिख रही है, जो विधानसभा चुनाव में हार के बाद से विकल्पों की तलाश में जुटे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटाइन
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड ने हद से ज्यादा टाइट ड्रेस में करवाया हॉट फोटोशूट…
यूपीएससी कोचिंग के लिए रायपुर में पहली बार आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा…छत्तीसगढ़ के परीक्षार्थियों को मिली सुविधा
चार नदियों में डिस्चार्ज डाटा कलेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने 4.63 करोड़ रुपए स्वीकृत
300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 82 उड़ानें रद्द, बीमारी का हवाला देकर घर बैठे चालक दल के सदस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, तीन पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर
Next Article औंधी में हुई हत्या का खुलासा : मां ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर की थी छोटे बेटे की हत्या औंधी में हुई हत्या का खुलासा : मां ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर की थी छोटे बेटे की हत्या

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?