ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस का आरोप-देश के लिए हानिकारक है मोदी सरकार, शिवसेना ने भी साधा निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कांग्रेस का आरोप-देश के लिए हानिकारक है मोदी सरकार, शिवसेना ने भी साधा निशाना

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि यह सरकार देश के लिए हानिकारक है। यह हर मोर्चे पर विफल रही है और इसने लोगों के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है। उधर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मोदी सरकार को आत्म विश्लेषण करना चाहिए। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘सच्चाई यह है कि मोदी सरकार के सात साल 140 करोड़ लोगों के देश के लिए अथाह पीड़ा और अथाह तबाही की कहानी हैं। कांग्रेस ने सरकार की सात बड़ी भूलों को गिनाते हुए आरोप लगाए। केंद्र सरकार की प्रमुख विफलताओं को सूचीबद्ध करते हुए कांग्रेस ने गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और मुद्रास्फीति और कोविड-19 कुप्रबंधन के भी आरोप लगाए। 

महीने में एक बार व्यर्थ की बात नहीं चाहिए: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को सिर्फ एक मासिक भाषण नहीं, बल्कि कोरोनावायरस से लडऩे के लिए सही इरादे, नीति और दृढ़ संकल्प की जरूरत है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना से लडऩे के लिए आपको सही इरादे, नीति और दृढ़ संकल्प की जरूरत है, महीने में एक बार सिर्फ व्यर्थ की बात नहीं।

पिछली सरकारों के कारण भारत जीवित : राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय से पिछली सरकारों के अच्छे कामों के कारण भारत एक राष्ट्र के रूप में जीवित है और वर्तमान मोदी सरकार को इस पर आत्ममंथन करने की जरूरत है कि क्या वह लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।  महाराष्ट्र कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया, और केंद्र पर देश को कोविड -19 संकट में धकेलने का आरोप लगाया।

नड्डा ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया, कहा-देश आत्मनिर्भरता की राह पर
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नड्डा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वैक्सीन के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए नड्डा ने कहा कि पहले कोरोना के टीके को मोदी वैक्सीन बताया और हमारे वैज्ञानिकों का मनोबल तोडऩे की कोशिश की, लेकिन अब वे वैक्सीन के लिए चिल्ला रहे हैं। साथ ही नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आत्मविश्वास जागा। देश आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ा है।

भिलाई निगम की कार्रवाई, पावर हाउस फलमंडी में खाली कराया 28 साल पुराना कब्जा
CG Crime : युवती ने कुल्हाडी मारकर की सगी बहन की हत्या, हैरान कर देगी हत्या की वजह… पढ़ें सनसनीखेज खबर
Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट
सूचना प्रौद्योगिकी के शासकीय काम-काज में इस्तेमाल और इसके प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखी चिठ्ठी, अस्थायी अस्पताल शुरू करने को कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल मौसम : केरल में दो दिन देरी से दस्तक देगा मानसून, तीन जून तक पहुंचने की संभावना
Next Article आईपीएल-2021 के बचे हुए मैचों के लिए यूएई जाने को तैयार सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर कर किया कंफर्म आईपीएल-2021 के बचे हुए मैचों के लिए यूएई जाने को तैयार सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर कर किया कंफर्म

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?