ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर का सघन दौरा: अस्पतालों में साफ-सफाई और पर्याप्त दवाइयों के इंतजाम के दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर का सघन दौरा: अस्पतालों में साफ-सफाई और पर्याप्त दवाइयों के इंतजाम के दिये निर्देश

By @dmin
Published: September 4, 2022
Share
SHARE

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आरंग विकासखंड के रानीसागर,चपरीद, समोदा, कुरूद, अमसेना और परसदा गांव का दौरा कर जन समस्याओं और मांगो की जानकारी ली। डॉ. भुरे ने आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ गांवो के गौठान,आँगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, शासकीय अनुसूचित जाति कन्या आश्रम शाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एव संशाधनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियो से चर्चा कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली और उनकी समस्याओं- मांगो के बारे में पूछा। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉ. रवि मित्तल, सहायक कलेक्टर जयंत नहाटा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर डॉ भुरे ने आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई में कमी पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बीमार लोगो के बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार द्वारा सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारी इन सुविधाओं को मरीजों को उपलब्ध कराएं। अस्पताल में जैविक अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान करें, ताकि कोई अन्य प्रभावित न हो। कलेक्टर ने अस्पताल में ओ पी डी के साथ प्रसव आदि की भी जानकारी ली और डॉक्टरों-नर्स और अन्य स्टाफ को बेहतर इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए।

उन्होंने पर्याप्त मात्रा में दवाई और अन्य उपकरण आदि भी अस्पताल में उपलब्ध रखने को कहा। इसी तरह उन्होंने कुरूद और अमसेना के स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त संशाधन उपलब्ध करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों के लिए केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने सरपंच और महिला बाल विकास अधिकारी को आँगनवाडी के बच्चों को दिए जाने वाले रेडी टू ईट पोषक आहार का नियमित रूप से वितरण की बात कही।

एम्प्लॉयीज़ को हमेशा साथ लेकर चलने का गुण है, तो सफलता निश्चित है
स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए भिलाई निगम चयनित… दिल्ली में मिलेगा अवार्ड
ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
इंडियन आर्मी: बर्फ की चादर पर ‘खुखरी डांस’ करते नजर आए जवान, वीडियो देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा
महंगाई पर चर्चा में वोरा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कसा तंज, दो करोड़ नौकरी देने की जगह लोगों का घर चलाना किया दूभर: वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पारंपरिक साडिय़ों को इस आधुनिक तरीकों से खैरागढ़ के कलाकारों ने बनाया फैशन मास्टरपीस
Next Article प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हजार 890 कोविड के टीके लगाए गए

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?