ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमाई में पति से आगे हैं नयनतारा: एक्ट्रेस की नेटवर्थ है 165 करोड़, पति विग्नेश सिवन से 3 गुना से भी ज्यादा कमाती हैं सुपरस्टार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कमाई में पति से आगे हैं नयनतारा: एक्ट्रेस की नेटवर्थ है 165 करोड़, पति विग्नेश सिवन से 3 गुना से भी ज्यादा कमाती हैं सुपरस्टार

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
SHARE

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश सिवन 9 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी चेन्नई के पास महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में हुई जहां नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं, विग्नेश भी जाने माने डायरेक्टर्स में से एक हैं। शादी के बाद नयनतारा भी ऐसे सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गईं हैं, जिनमें फीमेल पार्टनर की अपने पति से ज्यादा नेट वर्थ है।

Contents
  • नयनतारा की नेट वर्थ
  • नयनतारा ने 50 सेकंड के ऐड के लिए 5 करोड़ रुपए किए थे चार्ज
  • विग्नेश की नेट वर्थ
  • नयनतारा-विग्नेश का वर्कफ्रंट

नयनतारा की नेट वर्थ

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, नयनतारा तकरीबन 165 करोड़ रूपए की नेटवर्थ की मालकिन हैं। एक्ट्रेस हर फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती है, जिनमें जीआरटी ज्वेलर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं।

नयनतारा ने 50 सेकंड के ऐड के लिए 5 करोड़ रुपए किए थे चार्ज

नयनतारा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स 5 (कीमत करीब 76 लाख) और ऑडी टीटी रोडस्टर (60 लाख) जैसी लग्जरी कार हैं। इसके अलावा उनके पास थिरुवला, केरल में एक आलीशान बंगला और कोच्चि के प्रेस्टीज नेप्च्यून कोर्टयार्ड में शानदार फ्लैट भी है। रिपोट्र्स के मुताबिक, नयनतारा ने 50 सेकंड के टीवी ऐड की शूटिंग की लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस ऐड की शूटिंग दो दिन तक चली थी।

विग्नेश की नेट वर्थ

विग्नेश शिवन की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोट्र्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपए है। वो एक डायरेक्टर के तौर पर हर फिल्म लिए 1 से 3 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। विग्नेश डायरेक्टर के साथ-साथ वो एक लिरिसिस्ट भी हैं और एक सॉन्ग के लिए करीब 1 से 3 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। शादी के बाद ये कपल सही मायने में देश के पावर कपल्स में से एक बन गए हैं। यदि नयनतारा और विग्नेश की कुल नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 215 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

नयनतारा-विग्नेश का वर्कफ्रंट

नयनतारा और विग्नेश ने शादी से पहले 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान में काम कर रही हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर एटली बना रहे हैं। यह पहली बार है जब पर्दे पर शाहरुख और नयनतारा साथ नजर आएंगे। फिल्म 2023 में रिलीज होगी। वहीं विग्नेश जल्द अजीत कुमार की फिल्म ‘एके 62 को डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म लायका प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।

जीई फाउंडेशन की नेक पहल: शिक्षण सामग्री मिली तो खिल उठे बच्चों के चेहरे
देश में कोरोना टीकाकरण: सरकार ने एसओपी जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया
आयुक्त के टास्क को पूरा करने 250 सफाई मित्र मैदान में…. निदान 1100 की शिकायत को दूर करने जूटा अमला
बड़े होंठों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी इंजेक्शन की जरूरत
CG News : स्कूल में पार्टी करना पड़ गया भारी, कलेक्टर की कार्रवाई… बीईओ को बना दिया स्कूल का प्राचार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या पानी पीने से भी हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर? अध्ययन में चौंकाने वाली बात सामने आई
Next Article भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?