ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमर में रहता हो दर्द या बढ़ गया हो शरीर का फैट, चेयर पोज का अभ्यास है बेहद फायदेमंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कमर में रहता हो दर्द या बढ़ गया हो शरीर का फैट, चेयर पोज का अभ्यास है बेहद फायदेमंद

By @dmin
Published: February 7, 2022
Share
SHARE

कई तरह की शारीरिक समस्याओं में योगासनों के अभ्यास को बेहद लाभदायक माना जाता है। जीवनशैली की गड़बड़ आदतों जैसे लंबे समय तक बैठे रहने, शारीरिक निष्क्रियता में कमी आदि के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर कई तरह से नकारात्मक असर देखा जा रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को कम उम्र में ही कमर में दर्द, शरीर के फैट बढऩे, मोटापा, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जीवनशैली में योगासनों को शामिल करके इस तरह की दिक्कतों को आसानी से कम किया जा सकता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक चेयर पोज या उत्कटासन योग का अभ्यास करना कमर दर्द से लेकर शरीर से फैट को कम करने तक में विशेष लाभदायक हो सकता है। इतना ही नहीं यह योग जांघों, ग्लूट्स और कूल्हे की जोड़ों को भी स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है। चेयर पोज का नियमित अभ्यास शरीर के बेहतर संतुलन और निचले अंगों में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद माना जाता है। आइए इसके अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। कैसे करें चेयर पोज का अभ्यास?

Contents
  • चेयर पोज योग से क्या लाभ हैं?
  • इन लोगों को नहीं करना चाहिए यह योग

चेयर पोज कुर्सी पर बैठने की काल्पनिक मुद्रा है, जिसके कई तरह के लाभ हो सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को उपर ले जाएं। अब शरीर को धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में ले आएं, जैसे की आप कुर्सी पर बैठते हैं। इस स्थिति में कुछ सेकेंड्स के लिए रुकें और फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। रोजाना 5-10 मिनट तक इस योग का अभ्यास किया जा सकता है।

चेयर पोज योग से क्या लाभ हैं?

योग विशेषज्ञों के मुताबिक यदि चेयर पोज का रोजाना सही तरीके से अभ्यास किया जाए तो शरीर को इससे कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।
कंधे, कूल्हों, घुटनों और टखनों जैसे प्रमुख जोड़ों की सहायक मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक।
कोर स्ट्रेंथ को विकसित करने वाला योग।
क्वाड्स और ग्लूटियल्स को मजबूत करता है।
शरीर की स्थिरता को बढ़ाकर घुटने के जोड़ को मजबूती देने में मदद करता है।
कंधे और छाती की मांसपेशियों को खोलने में सहायक योग।
सांस लेने में सुधार करता है।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए यह योग

योग अभ्यास शुरू करने से पहले प्रशिक्षिक से सलाह लेना और आसन के तरीकों के बारे में जानना आवश्यक होता है। चेयर पोज का अभ्यास वैसे तो सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है पर कुछ स्थितियों में इस योग के अभ्यास को न करने की सलाह दी जाती है।

घुटने की समस्या वाले लोगों को दीवार का सहारा लेकर यह अभ्यास करना चाहिए।
पीठ की गंभीर समस्या में इस योग के अभ्यास से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।
हाल ही अगर टखनों या कूल्हे की सर्जरी हुई है तो भी इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट
राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता खुशहाल है : भूपेश बघेल
भिलाई चेम्बर ने निकाली मतदान संकल्प यात्रा, पहले मतदान फिर दुकान का नारा किया बुलंद
तस्वीर पर बवाल: नगर निगम की कचरा गाड़ी में लगी मां दंतेश्वरी की फोटो, हिन्दू संगठनों व आमजनों में रोष
CG Big accident : तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, एक बच्चे की मौत, 30 से ज्यादा घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेट से लेकर डायबिटीज तक की समस्या होगी दूर, नाश्ते में इन अनाजों को करें शामिल…
Next Article भोले बाबा की बारात के लिए तैयारी शुरू: दया सिंह ने पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?