ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओवैसी से अमित शाह की अपील: मैं एक बार फिर से विनती करता हूं सुरक्षा ले लें, हमारी चिंता खत्म करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

ओवैसी से अमित शाह की अपील: मैं एक बार फिर से विनती करता हूं सुरक्षा ले लें, हमारी चिंता खत्म करें

By @dmin
Published: February 7, 2022
Share
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के वाहन पर फायरिंग मामले में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ओवैसी का हापुड़ जिले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आंदोलन की कोई सूचना भी जिला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। शाह ने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने काफिले पर फायरिंग की थी। ओवैसी भाग्यशाली रहे कि सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन उनके वाहन के निचले हिस्से पर गोली के 3 निशान थे। इस घटना को तीन गवाहों ने देखा। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से दो अनधिकृत पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गईं। फोरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की सूक्ष्म जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने की कोशिश भी हो रही है।

सुरक्षा ले लें और हमारी चिंता को खत्म करें: अमित शाह
अमित शाह ने राज्यसभा में आगे कहा कि हमने ओवैसी को सुरक्षा देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अमित शाह ने कहा कि वह ओवैसी से एक बार फिर से विनती करते हैं कि वह सरकार की तरफ से दी जा रही सुरक्षा ले लें और चिंता को खत्म करें। शाह बोले कि पहले भी कई मौकों पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के बाद ओवैसी को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश केंद्र सरकार ने जारी किए हैं। लेकिन ओवैसी ने इससे इनकार कर दिया है। इस वजह से दिल्ली पुलिस और तेलंगाना पुलिस द्वारा उनको सुरक्षा देने का प्रयास सफल नहीं हो पाया।

काफिले पर दागी गई थीं गोलियां
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर कुछ दिन पहले हमला कर दिया गया था। यह हमला उस समय पर हुआ जब वह मेरठ से दिल्ली की ओर से लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। इस समय ओवैसी गाड़ी में ही मौजूद थे। हालांकि, इसके बाद हमलावर सचिन व शुभम को गिरफ्तार भी किया गया, जिनके पास से 9 एमएएम पिस्टल बरामद की गई थी।

हमले के तुरंत बाद जेड सुरक्षा की पेशकश लेकिन ओवैसी ने किया इनकार
ओवैसी पर हुए हमले के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। उन्हें जेड सुरक्षा मुहैया कराई गई। हालांकि, ्रढ्ढरूढ्ढरू प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस सुरक्षा को अस्वीकार कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने आवैसी के नफरती बयानों से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया था।

ओवैसी बोले- मरने से नहीं डरता
हमले के बाद ओवैसी का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि मुझे तुम्हारी गोलियों से डर नहीं लगता, मैं मरने से नहीं डरता हूं। मुझ पर हमला ही इसलिए किया गया, क्योंकि मैं आपके खिलाफ बोलता हूं। अगर एक ओवैसी मर भी जाता है तो मैं लाखों ओवैसी को जन्म देने के लिए कहता हूं।

अवैध खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, कई वाहन तोड़े, जान बचाकर भागे अधिकारी
चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार पर संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा
भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई : टैक्स नहीं पटाने पर 14 दुकानों में लगाया ताला
टाइगर रिजर्व में मृत मिले तेंदुए के पंजे और दांत गायब, अवैध शिकार की अटकलें
Big news : पेड़ से टकराने से कार में लगी ऐसी आग, जिंदा जल गए कार सवार…. जली कार से बरामद हुए सिर्फ कंकाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहमदाबाद टीम के आधिकारिक नाम का एलान, जानिए किस नाम से जानी जाएगी ये फ्रेंचाइजी अहमदाबाद टीम के आधिकारिक नाम का एलान, जानिए किस नाम से जानी जाएगी ये फ्रेंचाइजी
Next Article हंदवाड़ा के बाद कुपवाड़ा में नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, बरामद हेरोइन की कीमत 65 करोड़ रुपये 35 करोड़ की हेरोइन बरामद, झाड़ियों में छिपा कर रखी गई थी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?