ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओटीटी के लिए भी करोड़ों चार्ज करते हैं ये सितारे, एक एपिसोड की फीस जान रह जाएंगे हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ओटीटी के लिए भी करोड़ों चार्ज करते हैं ये सितारे, एक एपिसोड की फीस जान रह जाएंगे हैरान

By @dmin
Published: July 30, 2022
Share
SHARE

ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को लेकर फैंस के अंदर खासा उत्साहित नजर आते हैं, क्योंकि यहां पर उन्हें अपनी भाषा और जॉनर की चॉइस के हिसाब से बेशुमार कंटेंट मिल जाता है। यही वजह है कि लॉकडाउन समय के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नई प्रतिभाओं के लिए तो वरदान साबित हुए ही हैं, इसके साथ ही दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बॉलीवुड के कई सितारे भी ओटीटी पर अपना डेब्यू कर चुके हैं। बता दें कि ये सितारे सिर्फ बड़ी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि ओटीटी पर काम करने के लिए भी मोटी फीस चार्ज करते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों की फीस के बारे में।

सैफ अली खान:- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान भी ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। सैफ ने ‘सेक्रेड गेम्स से ही अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसे अलावा उन्होंने प्लेटफॉर्म ‘तांडव से भी खूब वाहवाही बटोरी। बात करें सैफ अली खान की ओटीटी फीस की तो सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने ‘सेक्रेड गेम्स के दोनों सीजन के लिए 15 करोड़ फीस ली थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी:- अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मों में तो दमदार अभिनय के लिए जाना ही जाता है, ओटीटी पर भी वह अपन जलवा कायम कर चुके हैं। नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के शानदार अभिनय को सभी ने सराहा है। रिपोट्र्स की मानी जाए तो इस सीरीज के सीजन 2 के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

अली फजल:- मिर्जापुर वेब सीरीज में अभिनेता अली फजल अपनी ठेठ अदाकारी से छा गए थे। उनके डायलॉग लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं। इस सीरीज में अली फजल का एक अलग अंदाज देखने को मिला था। रिपोट्र्स के अनुसार अली फजल ने सीरीज के हर एपिसोड के लिए करीब 12 लाख रुपये की फीस ली थी।

जितेंद्र कुमार:- ‘पंचायत सीरीज के दोनों सीजन में सचिव जी का किरदार निभाकर मशहूर हुए जितेंद्र कुमार ने अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बना ली है। बात करें उनकी ओटीटी फीस की तो जानकारी के अनुसार अभिनेता जितेंद्र ने पंचायत सीजन 2 के हर एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये चार्ज किए हैं। ऐसा करके उन्होंने इस सीरीज से चार लाख रुपये की कमाई की है।

पंकज त्रिपाठी:- अभिनेता पंकज त्रिपाठी को फिल्मों से लेकर ओटीटी सीरीज तक में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह ऐसे मंझे हुए कलाकार हैं, जो हर किरदार में छा जाते हैं और अपने दम पर फिल्म हिट कराने का माद्दा रखते हैं। मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भईया के नाम से पॉपुलर हुए पंकज त्रिपाठी भी ओटीटी के लिए मोटी रकम लेते हैं। रिपोट्र्स के अनुसार ‘मिर्जापुर 2 के लिए पंकज त्रिपाठी ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसकी सफलता के बाद उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स 2 के लिए 12 करोड़ फीस ली थी।

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, भाटापारा में पुलिस ने 15 सटोरियों को किया गिरफ्तार
बिग ब्रेकिंग: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास… पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची… मजबूत ऑस्ट्रेलिया टीम को 1-0 से हराया
जारी रहेगा वंदे भारत मिशन, 13 जून तक 1 लाख भारतीयों की होगी वतन वापसी
नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला सरकारी फूड टेस्टिंग लैब…. लैब का निर्माण करने स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त करेगा कंसल्टेंट… समीक्षा बैठक में कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने दी जानकारी
बिग ब्रेकिंग: आखिर क्यों सड़क पर उतरना पड़ा शहर के ट्रांसपोटर्स को , देखिए इस वीडियो में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य में खाद-बीज और औषधियों की गुणवत्ता की जांच अभियान जारी
Next Article सोनम से लेकर आलिया तक, 2022 में इन एक्ट्रेस ने दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?