ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओटमील के पानी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ओटमील के पानी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल

By Sonu Sahu Published January 28, 2023
Share
SHARE

ओटमील कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे पानी में मिलाकर पीने से स्वास्थ्य संबंधित कई फायदे मिलते हैं। यह पेय हाइड्रेशन के साथ-साथ वजन कम करने, हृदय रोगों से सुरक्षा करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया में मदद करने, एंटी-ऑक्सीडेंट प्रदान करने और कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है। आइए आज ओटमील के पानी का सेवन करने से मिलने वाले 5 फायदे जानते हैं।

Contents
कोलेस्ट्रॉल कम करने में है मददगारवजन घटाने में है कारगरमधुमेह रोगियों के लिए है प्रभावीपाचन क्रिया में करता है सुधारशरीर को डिटॉक्स करने में है सहायक

कोलेस्ट्रॉल कम करने में है मददगार

ओट्स में मौजूद फाइबर उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। कई अध्ययनों में यह पता चला है कि ओट्स का पानी शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ावा देने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एवेनेंथ्रामाइड नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाकर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में है कारगर

वजन कम करने के लिए खाली पेट ओटमील का पानी पीने से आपके शरीर को कई जरूरी पोषण मिलेंगे। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से आपको कम भूख का अनुभव होगा, जिससे आप समय-समय पर होने वाली अनावश्यक स्नैकिंग से बच सकते हैं। यह आपको जल्दी वजन घटाने में मदद कर सकता है।

मधुमेह रोगियों के लिए है प्रभावी

मधुमेह रोगियों के लिए फाइबर जरूरी होता है और ओटमील के पानी में उच्च फाइबर होता है, इसलिए यह पेय उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, ओट्स में बीटा-ग्लूकेन्स जैसे घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को निंयत्रित करके मधुमेह के जोखिम को कम करने में असरदार साबित हुए हैं। इसी कारण मधुमेह रोगियों को ओटमील के पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

पाचन क्रिया में करता है सुधार

ओट्स में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करता है और अपच और कब्ज की समस्या से बचाने में सहायक भी है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर घुलनशील होता है, जो मल त्याग को सुचारू और नियमित कर सकता है। इसके अलावा यह भोजन के अवशोषण को धीमा कर देता है और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है।

शरीर को डिटॉक्स करने में है सहायक

रोजाना सुबह खाली पेट ओटमील के पानी का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। यह आपको हाइड्रेटेड और पोषित रखने में मदद करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में कारगर है। इसमें मौजूद उत्कृष्ट एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसके अलावा यह आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाता है, इसलिए इस पेय को डाइट में जरूर शामिल करें।

You Might Also Like

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

Sonu Sahu January 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 105 # 28 january 2023
Next Article ऑयल पुलिंग का तरीका फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?