ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन के बाद सीमा अब अपना हाथ सीधा कर पाएगी, ‘चिरायु’ से डीकेएस अस्पताल में हुई नि:शुल्क सर्जरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑपरेशन के बाद सीमा अब अपना हाथ सीधा कर पाएगी, ‘चिरायु’ से डीकेएस अस्पताल में हुई नि:शुल्क सर्जरी

By Om Prakash Verma
Published: April 24, 2023
Share
ऑपरेशन के बाद सीमा अब अपना हाथ सीधा कर पाएगी, 'चिरायु' से डीकेएस अस्पताल में हुई नि:शुल्क सर्जरी
ऑपरेशन के बाद सीमा अब अपना हाथ सीधा कर पाएगी, 'चिरायु' से डीकेएस अस्पताल में हुई नि:शुल्क सर्जरी
SHARE


जन्म से ही कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो से पीडि़त थी सीमा, समस्या से निजात दिलाने चिरायु दल ने किया था रायपुर रिफर
रायपुर। जन्म से ही कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो की समस्या से जूझ रही सीमा अब सामान्य बच्चों की तरह अपना हाथ पूरी तरह सीधा कर पाएगी। रायपुर में डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके हाथ में एल्बो सॉफ्ट टिसू रिलीज सर्जरी की है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से हुई इस नि:शुल्क सर्जरी ने सीमा का जीवन खुशियों और उमंग से भर दिया है। सारंगढ़ के चिरायु दल की पहल और डीकेएस अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से उसे मुड़ी हुई कोहनी की समस्या से मुक्ति मिल गई है।

नवगठित सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिरायु टीम जब स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्राथमिक शाला झिलगिटार पहुंची, तब टीम वहां पढऩे वाली दस साल की सीमा की समस्या से रू-ब-रू हुई। उसकी दाएं हाथ की कोहनी जन्म से ही 90 डिग्री के एंगल से मुड़ी हुई थी जिसे वह सीधा नहीं कर पाती थी। मेडिकल भाषा में इसे कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो या डिस्टल ऑर्थोग्रैपोसिस ऑफ राइट एल्बो कहा जाता है। चिरायु दल ने सीमा के परिजनों का मनोबल बढ़ाकर मार्गदर्शन किया और इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल रिफर किया।

डीकेएस अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस साल 16 फरवरी को पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिशियन डॉ. रमन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सीमा की पहली बार सर्जरी/कास्टिंग की गई। कुछ दिनों बाद कास्टिंग ओपन कर सॉफ्टनेस देखा गया। ऑपरेशन के पहले छह बार बुलाकर कास्टिंग की गई। इसके दो माह बाद विगत 11 अप्रैल और 15 अप्रैल को डीकेएस अस्पताल के पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक विभाग में एल्बो सॉफ्ट टिसू रिलीज सर्जरी पूरी की गई।

आमतौर पर निजी अस्पतालों में इस तरह के ऑपरेशन पर बड़ी राशि खर्च हो जाती है। सीमा के हाथ का ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिरायु योजना के माध्यम से पूर्णत: नि:शुल्क हुआ है। इस ऑपरेशन के बाद अब वह सामान्य बच्चों की तरह अपने हाथ को पूरी तरह से सीधा कर पाएगी। सीमा के परिजनों ने चिरायु योजना से ऑपरेशन के लिए राज्य शासन, स्वास्थ्य विभाग और चिरायु टीम को धन्यवाद देते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।

अल्पसंख्यक विभाग ने एसआर हॉस्पिटल चिखली में में मनाया सीएम बघेल का जन्मदिन… आज जन्मे बच्चे के लिए बेबीकिट व मां को दी साड़ी
Twitter Hack: एम्स के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक, जांच जारी
गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे
Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, इन संभाग में जमकर बरसेंगे बदरा
Big news : छत्तीसगढ़ पुलिस में 341 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिंदुस्तान जिंक बनी विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक बनी विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी
Next Article अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राजधानी में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन, मुख्य सचिव ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राजधानी में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन, मुख्य सचिव ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?