ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय…

By Sonu Sahu
Published: December 3, 2022
Share
SHARE

जब शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल्स के बीच असंतुलन होता है तो इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होने लगता है। आमतौर पर उम्र बढऩे की प्रक्रिया का एक हिस्सा माना जाने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि लंबे समय तक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होने से कैंसर, हृदय की स्थिति और मधुमेह भी हो सकता है। आइए आज ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय जानते हैं।

Contents
  • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस क्या है?
  • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण
  • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के लक्षण
  • शरीर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव
  • इस स्थिति को नियंत्रित करने और बचाव के उपाय

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस क्या है?

फ्री रेडिकल्स ऑक्सीजन युक्त अणु होते हैं, जो शरीर के कई असमान इलेक्ट्रॉनों को ले जाकर अन्य अणुओं के साथ आसानी से प्रतिक्रिया करने लगते हैं। ये आपके शरीर में ऑक्सीकरण नामक बड़ी श्रृंखला में रासायनिक प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकते हैं। वहीं, एंटी-ऑक्साडेंट नामक तत्व फ्री रेडिकल्स को स्थिर करने और कम प्रतिक्रियाशील बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, दोनों के बीच असंतुलन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का कारण बनता है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाने के लिए मोटापा, चीनी से भरपूर चीजों का अधिक सेवन, तंबाकू सेवन सहित धूम्रपान अधिक करना आदि जिम्मेदार होते हैं। शराब, कुछ दवाओं का नियमित सेवन, औद्योगिक रसायनों और कीटनाशकों के संपर्क में आने से हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, विटामिन- डी की कमी भी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का कारण बनती है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के लक्षण

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के सामान्य लक्षणों में थकान, याददाश्त में कमी, त्वचा पर झुर्रियां पडऩा और बालों का सफेद होना शामिल है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, शोर के प्रति संवेदनशीलता, आंखों की रोशनी कम होना और संक्रमण संवेदनशीलता भी पैदा कर सकता है।

शरीर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता हैं और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में इसका प्रभाव भिन्न तरीके से पड़ता है। लंबे समय तक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शरीर में फैटी टिश्यू, प्रोटीन और डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है, जो समय के साथ कई बीमारियों का कारण बन सकता है। यह मधुमेह, शारीरिक सूजन, हाई ब्लड प्रेशर, एथेरोस्क्लेरोसिस और कैंसर का कारण बन सकता है।

इस स्थिति को नियंत्रित करने और बचाव के उपाय

फ्री रेडिकल्स स्वाभाविक रूप से शरीर द्वारा निर्मित होते हैं और यह पूरी तरह से सामान्य है। हालांकि, इनका बहुत अधिक या बहुत कम होना हानिकारक हो सकता है और इससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इन गंभीर परिणाम से सुरक्षित रहने के लिए अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट युक्त फलों और सब्जियों को शामिल करें, प्रोसेस्ड चीजों का सेवन सीमित करें, रोजाना एक्सरसाइज करें और धूम्रपान छोड़ दें। इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें और ज्यादा खाने से बचें।

बूथ चलो अभियान : दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, सीएम बघेल सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल
मदद के बहाने एटीएम बदल देते थे बदमाश, 25 से ज्यादा लोगों से कर चुके थे ठगी…. 200 किमी पीछा पर पुलिस ने दबोचा
सरगुजा पुलिस की चेतावनी, ट्रेंडिंग APK फ्रॉड से रहें सतर्क
सीबीएसई 20 जून तक घोषित करेगा 10 वीं के रिजल्ट…. छात्रों को अंक देने बोर्ड ने बनाई है यह खास स्कीम
बीमारी से हार मान चुके थे परिजन, उम्मीद बना रायपुर का एसीआई, 60 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकारी अस्पताल में सप्लाई होने वाली दवाइयों को जंगल में फेंका, गरीबों की दवाइयों का ऐसा हाल देख अधिकारियों के उड़े होश सरकारी अस्पताल में सप्लाई होने वाली दवाइयों को जंगल में फेंका, गरीबों की दवाइयों का ऐसा हाल देख अधिकारियों के उड़े होश
Next Article रोजाना एक मुट्ठी ब्लैकबेरी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?