ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एस.आर.हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का दूसरा दिन, 85 कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एस.आर.हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का दूसरा दिन, 85 कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

By @dmin
Published: March 5, 2022
Share
Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg
Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg
SHARE

बतौर मुख्य अतिथि एस.पी. बी.एन. मीणा भी पहुंचे
दुर्ग। एस.आर. हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर धमधा रोड चिखली दुर्ग में हेल्पलाइन की सेवाएं डायल 112 टीम के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में डायल 112 के कर्मियों ने अपना व अपने परिवार के सदस्यों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस मौके पर 85 कर्मियों व सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग जिले के एस.पी. बद्रीनारायण मीणा उपस्थित हुए। दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने दूसरे दिन के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया।एस.पी. ने पूरे शिविर स्थल का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने एस. आर. अस्पताल के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि डायल 112 के ड्राइवर एवं परिवार के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एस.आर. हॉस्पिटल प्रबंधन का सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर उन्होंने अपना नेत्र परीक्षण भी करवाया।

एस.पी. मीणा ने कहा कि 24 घंटा सेवा में लगे डायल 112 के चालक अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें स्वास्थ्य का ध्यान ही नहीं रहता। समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर होने से कर्मियों को भी पता चलता है कि आखिर उन्हें किस तरह की बीमारियां हैं। छोटी-छोटी चीजें अक्सर दिखाई नहीं देती वहीं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हेल्थ को लेकर पूरा अपडेट मिलता है। उन्होंने कहा कि एस.आर. हॉस्पिटल प्रबंधन ने विशेष रूप से डायल 112 के कर्मियों को फोकस करते शिविर का आयोजन किया । इसके लिए चेयरमैन संजय तिवारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी एस.आर. हॉस्पिटल प्रबंधन इसी प्रकार पुलिसकर्मियों व उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता रहे।

दुर्ग जिले में अपनी विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग पहचान बना चुके एस.आर. हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। अस्पताल द्वारा जिले की सुरक्षा व्यवस्था में लगे डायल 112 के कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए 4 मार्च से 6 मार्च तक तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में डायल 112 के स्टॉफ एवं परिवार के सदस्यों के लिए फुल बॉडी चेकअप के साथ खून पेशाब जांच, ई.सी.जी.,एक्स-रे ,दवाइयां एवं चश्मा पूर्णत: नि:शुल्क प्रदान कराया गया

एस.आर. हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आज वैस्कुलर एवं कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ.रंजन सेनगुप्ता, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ.विश्वमित्र बी. दयाल, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एस.पी. केशरवानी व एवं वात रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम लाल, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुशांत कांडे, स्त्री व प्रसूति रोग विभाग से डॉ. बलराम साहू, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जे.एस. भाटिया , नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता जोशी ,दंत रोग विभाग से डॉक्टर शाहीन हमदानी एम.डी.एस. आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की ।

इसी प्रकार डॉ. अभिषेक महोबिया,डॉ.त्रिषा सिंह,डॉ. हिमांशु चंद्राकर,डॉ. अश्वनी शुक्ला, डॉ. रजत डेहरिया, डॉ. सौम्या तिवारी डॉ मुकेश,प्रेम चंद्राकर, चंद्रसेन राठौर, कपिल उत्पल,अजय तिवारी, अजय अग्रवाल, जगजीत पांडे, प्रियेश मिश्रा पदुम महाराणा, राजेश त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, नाजिया, यवंतिका, निशा, स्वाति पारकर, रोशनी, रामपाल, विकास, विशाल मिश्रा, सीमा बरहरे, हरि साहू, शिशिर, दुर्गेश्वरी, कार्तिकेश्वर श्रीमती तारा पटेल, श्रीमती रूपा चेलक, आदि स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 6262613200, 6262613300, 6262613400, पर संपर्क किया जा सकता है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले हैं तो हो जाएं सावधान… भिलाई शहर में बढ़ गई हैं चेन स्नेचिंग की घटनाएं… सुबह-सुबह टहलने निकल रही महिलाएं हैं निशाने पर
राज्य स्तरीय आवास मेला–2025 : 1 प्रतिशत बुकिंग ऑफर… 879 आवासों की हुई बुकिंग
गुजरात के सीएम का इस्तीफा: विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा
मुख्यमंत्री साय ने 10 डी-स्लज वाहनों को दिखाई हरी झंडी, सरपंच और सचिवों को डी-स्लज वाहनों की सौंपी चाबी
भीषण नाव हादसा, लगभग 23 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ये हमारा आखिरी वीडियो, कुछ हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार… सूमी में फंसे छात्र बोले, देखे वीडियो ये हमारा आखिरी वीडियो, कुछ हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार… सूमी में फंसे छात्र बोले, देखे वीडियो
Next Article महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल भारत के खिलाफ श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, रवींद्र जडेजा के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?