सिलचर (एजेंसी)। असम से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को टेक ऑफ के तुरंत बाद उतारा गया।

फ्लाइट (एयरबस ए319) सिलचर से कोलकाता जा रही थी। फ्लाइट को वापस सिलचर कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर उतारा गया। बताया गया कि विमान का एक लैंडिंग गियर खराब हो गया। इसके बाद आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इससे पहले जुलाई में एयर इंडिया के विमान को शीशे में दरार के चलते तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान ‘वन्दे भारत’ मिशन के तहत विमान सऊदी अरब से भारतीय नागरिकों को लेने जा रहा था।




