ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एम जे स्कूल में बच्चों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को दी गई अग्निशामक यंत्र की ट्रेनिंग
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एम जे स्कूल में बच्चों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को दी गई अग्निशामक यंत्र की ट्रेनिंग

By Om Prakash Verma Published July 19, 2023
Share
एम जे स्कूल में बच्चों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को दी गई अग्निशामक यंत्र की ट्रेनिंग
एम जे स्कूल में बच्चों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को दी गई अग्निशामक यंत्र की ट्रेनिंग
SHARE

भिलाई। अग्निशामक यंत्र अर्थात Fire Extinguisher की मदद से आग पर काबू पाया जाता है। यह बहुत तेजी से बढ़ती हुई आग को नियंत्रण में लाने के लिए बनाया गया एक ऐसा यंत्र है जिसकी मदद से तुरंत ही आग पर काबू पाया जा सकता है। दूसरे शब्दों में इसे अग्निरोधक यंत्र तथा दमकल यंत्र भी कहा जाता है। Fire Extinguisher के द्वारा कोई एक व्यक्ति भी तेजी से बढ़ रही आग को काबू में पा सकता है।

ज्यादा आग लग जाने पर फायर ब्रिगेड गाड़ी की सहायता ली जाती है किन्तु सामान्य आग की स्थिति अथवा आपातकाल में कोई साधारण व्यक्ति भी जो इस यंत्र का इस्तेमाल करना जानता है, आग पर काबू पा सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज एम जे स्कूल में बच्चों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई।

ट्रेनर ने बताया कि आग एक रासायनिक क्रिया है जिसके कारण गर्मी, रोशनी और धूंआ पैदा होता है। आग लग जाने पर ऑक्सीजन, ईधन और तापमान इन तीनों में किसी एक का सम्पर्क हटाकर आग को नियन्त्रित किया जा सकता है. इस यंत्र को इस्तेमाल करने पर इसमें से तेजी से सफेद धुंए जैसा कुछ निकलता है जिसके आग के संपर्क में आते ही आग ठंडी हो जाती है।

अग्निशामक यंत्र के मुख्यत: 6 प्रकार होते हैं अलग अलग प्रकार के आग में उसके अनुसार अलग अलग प्रकार के अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है. Fire Extinguisher मूल रूप से ड्राई केमिकल फोम पाउडर से मिलकर बना हुआ होता है। और यह फोम पाउडर, सोडियम बाई कार्बोनेट, पोटेशियम बाइकार्बोनेट तथा मोनोअमोनियम फास्फेट का मिश्रण होता है।

इस अवसर पर प्राचार्या एच लक्ष्मी, सीईओ विनोज चौबे, अनुज, पीटीआई अभिषेक, पामेला, संदीप्ति सारिका, नम्रता, शीतल, नगमा इत्यादि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे. बच्चों में जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए, सभी लोगों ने इस प्रकार के आयोजन की अत्यंत प्रशंसा की.

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma July 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में दंगा भड़काने युवकों ने रची साजिश, सतनामी समाज के मंदिर में लगा दिया मुस्लिम समुदाय का झंडा, आरोपी गिरफ्तार
Next Article एक्यूरेसी शिपिंग लिमिटेड को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से किया गया सम्मानित एक्यूरेसी शिपिंग लिमिटेड को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से किया गया सम्मानित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?