ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका

By Om Prakash Verma
Published: February 7, 2023
Share
एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका
एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका
SHARE

कोरबा। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड अपने नैगम सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों के लिए विभिन्न कार्य करती आई है। इसी दिशा में एनटीपीसी की कोरबा इकाई ने हाल ही में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सतत प्रयास करते हुए रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के दृष्टिकोण से, प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

एनटीपीसी कोरबा, अमभुजा फाउंडेशन के साथ सहभागिता कर, 25 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। तीन माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में निकटतम ग्रामों की महिलाएं भाग लेंगी। नेशनल स्किल डेव्लपमेंट सेंटर द्वारा प्रमाणित प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यूनतम 70 प्रतिशत प्रतिभागियों को सुनिश्चित प्लेसमेंट दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्सनालिटी डेवलपमेंट, बिलिंग मोड्यूल, मार्केटिंग, स्टोर मैनेजमेंट एवं इन्वेंट्री मैनेजमेंट जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाएगा।

राष्ट्र की प्रगति में लगातार क्रियाशील एनटीपीसी लिमिटेड, नित नई ऊंचाइयों को हासिल कर रही है। बिजली उत्पादन के साथ-साथ एनटीपीसी अपने सामाजिक सरोकारों के माध्यम से देश हित में प्रयंत्नशील है। ‘पीपल बिफोर पीएलएफ़Ó के सिद्धांत पर चलते हुए एनटीपीसी देश की विकास यात्रा को गति प्रदान कर रही है।

इस विषय में परियोजना प्रमुख ने सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई प्रेषित करी और कहा की एनटीपीसी के लिए आजीविका विकास, सामुदायिक विकास के लिए किए कार्यों का एक प्रमुख स्तंभ है। सही कौशल के साथ, महिलाएं देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। हमारा उद्देश्य महिलाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख के साथ साथ, मुख्य महाप्रबंधक, मैत्री महिला समिति के सदस्य एवं एनटीपीसी कोरबा की सीएसआर एवं एचआर टीम उपस्थित रही।

सस्ते दर पर दवाई मिलने से मरीजों को एक साल में ही 60 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत
Foundation Day : विधायक रिकेश बोले- भारत को समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने कृत संकल्पित है भाजपा
2,442 बूथ के लिए बीजेपी ने तैयार किए 24,420 यूथ, फतह के लिए युवाओं की फौज
दुर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक: सदस्यता अभियान की शुरूआत और सरकार के विकास कार्यों को घर-घर बताने कार्यकताओं को निर्देश
फिर शुरू होगा आईपीएल : जारी होंगी नई तारीखें… भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद सामने आई गुड न्यूज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का हुआ सम्मान, लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का हुआ सम्मान, लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे गए
Next Article Cricket News: 2021 में टीम को बनाया था विश्व चैम्पियन, अब टी20 की कप्तानी से सन्यास का ऐलान, जानिए इस खिलाड़ी का अब तक का सफर Cricket News: 2021 में टीम को बनाया था विश्व चैम्पियन, अब टी20 की कप्तानी से सन्यास का ऐलान, जानिए इस खिलाड़ी का अब तक का सफर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?