ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम

By Om Prakash Verma Published April 25, 2024
Share
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
SHARE

पीएटी यानी शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 160% बढ़कर 24,861 करोड़ रुपये हुआ
समेकित आरओए 1.84% और समेकित आरओई 19.29%, क्रमशः 13% और 14% की बैलेंस्ड डिपॉजिट और कर्ज वृद्धि

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज अपने वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही और वार्षिक परिणामों की घोषणा की। इसमें 24,861 करोड़ रुपये का वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 23 में 9,580 करोड़ की तुलना में यह 160% अधिक रहा। वित्त वर्ष 24 में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 16% और तिमाही आधार पर 11% बढ़कर 49,894 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 23 में यह 42,946 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 4.06% रहा और तिमाही में 5 बीपीएस की वृद्धि हुई।

चालू एवं बचत खाता (कासा) में तिमाही आधार पर 8% की वृद्धि हुई और कासा अनुपात 43% रहा। 31 मार्च, 2024 को, बैंक का सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए स्तर क्रमशः 1.43% और 0.31% था, जबकि 31 मार्च, 2023 को यह 2.02% और 0.39% था। बैंक की आय सालाना आधार पर 28% और तिमाही आधार पर 23% बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 20,257 करोड़ रुपये रही। रिटेल शुल्क में सालाना आधार पर 33% और तिमाही आधार पर 12% की वृद्धि हुई। यह बैंक की कुल शुल्क आय का 74% था। बैंक का समग्र पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 16.63% और सीईटी 1 अनुपात 13.74% था। बैंक की घरेलू सहायक कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024 में 1,591 करोड़ रुपये के पीएटी के साथ स्थिर प्रदर्शन किया, जो साल-दर-साल 22% अधिक है। बैंक ने तिमाही के दौरान 125 और वित्त वर्ष 2024 की अवधि में कुल मिलाकर 475 शाखाएँ जोड़ीं, जिससे उसका समग्र वितरण नेटवर्क 5,377 घरेलू शाखाओं और 2,963 केंद्रों में स्थित विस्तार काउंटर्स तक पहुँच गया, जबकि 31 मार्च, 2023 तक 2,741 केंद्रों में स्थित 4,903 घरेलू शाखाएँ और विस्तार काउंटर्स थे।

एक्सिस बैंक भुगतान और डिजिटल बैंकिंग में मजबूत स्थिति बनाए हुए है। एक्सिस मोबाइल और एक्सिस पे के ~11 मिलियन गैर-एक्सिस बैंक ग्राहक हैं। बैंक 19.8% की बाजार हिस्सेदारी और पिछले एक साल में 28% की वृद्धिशील हिस्सेदारी के साथ मर्चेंट एक्वायरिंग में सबसे बड़ा बैंक है। बैंक रिटेल डिजिटल बैंकिंग क्षेत्र में भी शीर्ष बैंकों में बना हुआ है।

एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, “वित्त वर्ष 2024 में, एक्सिस बैंक ने लगातार प्रगति की राह बनाई। जबकि हमने अपने प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों- भारत बैंकिंग, डिजिटल और स्पर्श (हमारा ग्राहक जुनून कार्यक्रम) पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है, मेरा मानना ​​​​है कि हम अपने रास्ते में आने वाले कुछ आकर्षक नए अवसरों को चुनने में भी सक्षम थे। हमारा सिटी एकीकरण पटरी पर है, और हम अगले छह महीनों में एलडी2 की ओर आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। अपने सिद्धांत “दिल से ओपन” को ध्यान में रखते हुए और डीईएंडआई को अपने मुख्य स्तंभों में से एक के रूप में, हमने इकोसिस्टम में एक विविध और समावेशी कार्यबल तैयार करने में प्रगति की है।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Verma April 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : घरों से अब मिक्स कचरा नहीं लेगा निगम, नाम भी करेंगे सार्वजनिक… आयुक्त का फरमान
Next Article इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्यार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?