ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एकसाथ होंगे नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव, निकायों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
CG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

एकसाथ होंगे नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव, निकायों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया

By Mohan Rao
Published: November 6, 2024
Share
एकसाथ होंगे नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव, निकायों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया
एकसाथ होंगे नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव, निकायों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया
SHARE

रायपुर। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने जा रही है। इसके लिए नियमों में संशोधन करते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 का प्रकाशन भी कर दिया गया है। सरकार ने यह निर्णय आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी की सिफारिश के आधार पर लिया है। नगरीय निकायों का कार्यकाल भी 6 महीने बढ़ा दिया गया है, ताकि दोनों चुनाव एक साथ कराए जा सकें। निकायों के महापौर का चुनाव भी सीधे मतदान के जरिए कराने का सरकार ने पहले ही निर्णय लिया था।

राज्य सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने जा रही है। इसके लिए नियमों में संशोधन करते हुए राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 में प्रकाशित किया है। सरकार ने यह कदम आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी की सिफारिश के आधार पर उठाया है। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकाल पूरा होने से पहले ही नया चुनाव करना होता था। अब नए संशोधन के बाद 6 महीने के समय के लिए राज्य सरकार व्यवस्था बनाकर कार्य का संचालन कर सकती है। इस 6 महीने के भीतर नया चुनाव करना अनिवार्य है। इसके साथ राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना के मुताबिक निर्वाचक नामावली में यदि त्रुटि हो तो उसे संशोधित किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में कुल 184 निकाय हैं। इनमें 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायतें शामिल है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ आयोजित करने के लिए आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने राज्य सरकार को अपनी सिफारिश पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए की सिफारिश की थी। रिपोर्ट में कमेटी ने कहा था कि इससे धन और समय की बचत के साथ ही विकास कार्यों में तेजी आएगी। दोनों चुनाव अलग-अलग कराने से आचार संहिता भी दो बार लगानी पड़ेगी। इससे विकास के काम प्रभावित होंगे, मैन पावर भी ज्यादा लगेगा। दोनों चुनाव एक साथ कराने से इन सबकी बचत होगी। पिछला नगरीय निकाय चुनाव 2019-20 में हुआ था। राज्य के 27 जिलों के 151 निकायों के 2840 पार्षदों के चुनाव के लिए 21 दिसंबर 2019 को मतदान हुआ था और 24 दिसंबर को परिणाम घोषित किए गए थे। वहीं 20 दिसंबर 2020 को 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में आम चुनाव हुआ था। 16 नगरीय निकायों के 17 वार्डों में उपचुनाव हुआ था। इसके अलावा राज्य के 146 जनपद पंचायतों में स्थित त्रिस्तरीय पंचायतों में 400 जिला पंचायत सदस्य, 2979 जनपद पंचायत सदस्य, 11636 सरपंच और 160350 पंच पद के लिए चुनाव हुआ था।

आईजी गर्ग ने ली यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
सेंसेक्स 300 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में भी तेजी, रिलायंस पर रहेगी नजर
सचिन तेंदुलकर कोरोना से उभरे… अस्पताल से मिली छुट्टी…. कोरोना संक्रमित होने के बाद करा रहे थे इलाज
पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता
मुख्यमंत्री ने की बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा, कहा- बिजली विभाग के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करें काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्योत्सव का समापन आज, राज्य की विभूतियों को सम्मानित करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ राज्योत्सव का समापन आज, राज्य की विभूतियों को सम्मानित करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़
Next Article न्यूजीलैंड से मिली फजीहत के बाद रोहित शर्मा ले सकते हैं संन्यास, नए कप्तान के लिए सामने आए तीन नाम न्यूजीलैंड से मिली फजीहत के बाद रोहित शर्मा ले सकते हैं संन्यास, नए कप्तान के लिए सामने आए तीन नाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?