ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक सिगरेट जितना ही नुकसानदायक है आपका पसंदीदा पिज्जा और हॉट-डॉग…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

एक सिगरेट जितना ही नुकसानदायक है आपका पसंदीदा पिज्जा और हॉट-डॉग…

By @dmin
Published: August 23, 2022
Share
SHARE

आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले दो-तीन दशक में वैश्विक स्तर पर लोगों की औसत आयु समय के साथ कम होती जा रही है। इसके लिए कई तरह की बीमारियों के बढऩे को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। भारत में फिलहाल एक व्यक्ति की औसत आयु 69 वर्ष है। अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल की गड़बड़ी और खान-पान से संबंधित विकारों के कारण कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण अब लोग पहले की तुलना में कम जीते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि शराब-धूम्रपान की आदत को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है, एक सिगरेट जीवन अवधि को 11 मिनट तक कम कर देती है। पर क्या आप जानते हैं कि सिगरेट के अलावा हमारी पसंदीदा कई चीजें भी आयु को कम कर रही हैं? विशेषकर अलग-अलग तरह के फास्ट फूड्स को अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक पाया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप लंबी आयु चाहते हैं तो खान-पान को ठीक रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। इसमें पौष्टिकता की कमी या अधिक मात्रा में फास्ट और जंक फूड्स का सेवन आपको बीमार करते हुए जीवन अवधि को भी कम कर सकता है। सभी लोगों को इस बारे में सावधानी बरतनी चाहिए।

Contents
  • जंक फूड्स खाने वालों में खतरा
  • अध्ययन में क्या पता चला?
  • सर्वेक्षण की रिपोर्ट
  • फिर कैसे पा सकते हैं लंबी आयु?

जंक फूड्स खाने वालों में खतरा

दरअसल, हाल के एक अध्ययन से पता चलता है कि जंक फूड्स खाने वाले लोगों में संज्ञानात्मक गिरावट और स्वास्थ्य से संबंधित अन्य कई प्रकार की समस्याओं का खतरा हो सकता है। नॉर्थईस्ट रीजनल सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि फास्ट फूड का अधिक सेवन करने वाले अमेरिकी लोगों की जीवन प्रत्याशा, अन्य लोगों की तुलना में कम देखी गई है।

वहीं मिशिगन विश्वविद्यालय के शोध से पता चला है कि हॉट डॉग खाने से आपके जीवन के 36 मिनट और चिकन विंग जैसी चीजें 3 मिनट तक की आयु को कम कर सकती है।

अध्ययन में क्या पता चला?

आहार की आदतें और कुछ विशिष्ट खाद्य पदार्थों के सेवन का शरीर पर किस प्रकार से प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है, इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इनके संबंध को समझने की कोशिश की। अध्ययनकर्ताों ने पाया कि अल्ट्राप्रोसेस्ड भोजन के अधिक सेवन से लेकर व्यायाम की कमी के कारण वैश्विक स्तर लोगों की औसत आयु समय के साथ कम होती जा रही है। पिज्जा जैसा चीजें जिसे लोगों का पसंदीदा माना जाता रहा है, वह आपकी उम्र को आठ मिनट तक कम करता है। यानि कि अगर तुलनात्मक रूप से देखें तो एक सिगरेट और एक पिज्जा से होने वाली औसत आयु में कमी लगभग बराबर ही है।

सर्वेक्षण की रिपोर्ट

ड्रगजेनियस डॉट कॉम के सर्वेक्षण से पता चला कि 4 में से 1 (27 प्रतिशत) लोग मानते हैं कि अगर हम कभी-कभी फास्ट फूड्स खाते हैं, यानि कि हफ्ते में दो-तीन बार, तो इससे शरीर को नुकसान नहीं होता है, जबकि विशेषज्ञ इस सोच को गंभीर और हानिकारक बताते हैं।

8 प्रतिशत लोगों को लगता है कि बर्गर में चूंकि सब्जियां और सलाद होता है इसलिए इससे नुकसान नहीं है, जबकि 11 प्रतिशत से अधिक को लगता है कि चिकन विंग्स का सेवन नुकसानदायक नहीं है। इसपर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि इस तरह के आहार अल्ट्राप्रोसेस्ड होते हैं, ऐसे में इनका सेवन भी बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

फिर कैसे पा सकते हैं लंबी आयु?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार की पौष्टिकता और इसके तैयार किए जाने की प्रक्रिया के बारे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। अच्छी खबर यह है कि पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें आपकी जीवन अवधि को बढ़ावा दे सकती हैं। मु_ी भर मेवा और सीड्स खाकर आप अपने जीवन को 26 मिनट तक बढ़ा सकते हैं, जबकि सैल्मन फिश आपके जीवन को 16 मिनट तक बढ़ाने में सहायक है।

सभी लोगों को आहार में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए और फास्ट फूड्स के सेवन की आदत पर नियंत्रण बनाना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए सभी लोगों के लिए आहार का सही चयन और नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक माना जाता है।

CG Crime : नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या, 12 वीं के छात्र ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
दोषियों का भी पक्ष सुनेगा सुप्रीम कोर्ट, 11 गुनहगारों की रिहाई पर सरकार को नोटिस
टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी डूबी, सभी पांच लोगों की मौत… अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, बारिश और तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना
 10 माह की जेल के बाद कल रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, अच्छे आचरण के लिए दो माह पहले मिली रिहाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: सरकार ने दिया झटका: जारी किया हड़ताली कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश कलम बंद-काम बंद: हर जगह रूका काम, दफ्तरों में लोग भटक रहे
Next Article मुंबई में शुरू हुई द कपिल शर्मा शो की शूटिंग अक्षय कुमार होंगे नए सीजन के पहले गेस्ट…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?