ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और एक्शन: ट्विटर ने अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक और एक्शन: ट्विटर ने अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
कोरोना की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार, हमें रहना होगा पॉजिटिव: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
कोरोना की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार, हमें रहना होगा पॉजिटिव: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल अकाउंट से ब्लू टिक हटाने और फिर बहाल करने के तुरंत बाद ट्विटर ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। ट्विटर ने इस बार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है और उसे अनवेरिफाइड कर दिया है। दरअसल, कुछ समय से नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स ट्विटर के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। ऐसे में सबसे पहले ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से वैरिफाइड ब्लू टिक वापस ले लिया तो बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना होने लगी। हालांकि थोड़ी ही देर बाद उनके अकाउंट को दोबारा वैरिफाई कर दिया गया।

मगर अब संघ प्रमुख के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाने पर हंगामा मच सकता है। अगर मोहन भागवत के ट्विटर हैंडल पर गौर करें तो यह अकाउंट 2019 में बना हुआ दिख रहा है। हालांकि, अभी इस अकाउंट पर एक भी ट्वीट नहीं दिख रहा है। मोहन भागवत सिर्फ आरएसएस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को फॉलो करते हैं, जबकि उनके फॉलोअरों की लिस्ट में 2 लाख से अधिक लोग हैं। हालांकि, इस मसले पर ट्विटर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दरअसल, ट्विटर ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी अकाउंट से सत्यापन वाला ब्लू टिक हटाया और बाद में इसे बहाल कर दिया। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि ट्विटर पर नायडू का निजी अकाउंट लंबे समय से निष्क्रिय था और ट्विटर अल्गोरिद्म ने ब्लू टिक हटा दिया। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि ट्विटर सत्यापन पहचान को बहाल करने की प्रक्रिया में है। उपराष्ट्रपति के इस निजी अकाउंट से पिछले साल 23 जुलाई को आखिरी बार पोस्ट की गयी थी।
अधिकारियों ने बताया कि अकाउंट से ब्लू टिक हटने के बारे में शनिवार सुबह पता चलने के बाद ट्विटर से संपर्क किया गया और इसके बाद ब्लू टिक को बहाल कर दिया गया। ट्विटर ने कहा कि यह अकाउंट जुलाई 2020 से निष्क्रिय था और अब उसे सत्यापित करने वाले ब्लू टिक को बहाल कर दिया गया है। उपराष्ट्रपति ट्वीट करने के लिए आधिकारिक अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं।

चमगादड़ों की मौत पर बड़ा खुलासा, प्रशासन बोला- किसी वायरस नहीं भीषण गर्मी से हुई मौतें
भारत के कोरोना वैक्सीन पर आई खुशखबरी: हरियाणा में हुआ शुरुआती ट्रायल, कोई साइड इफेक्ट नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार
डिजिटल छत्तीसगढ़ : जिसने दूर रह रही बेटी को दिया सहारा, तकनीक ने मिटा दी मिलों की दूरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
Next Article Congress picketing against inflation: Smt. Tulsi Sahu said that the Modi government at the Center did deceit with the poor people महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना: श्रीमती तुलसी साहू ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीब जनता के साथ किया छल… पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम करें कम

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?