ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
SHARE

दुर्ग/ नगरीय निकायों में राज्य सरकार के एक एकड़ भूमि पर कृष्ण कुंज बनाने के निर्णय पर कार्यान्वयन आरंभ हो गया है। नगरीय निकायों के महत्वपूर्ण स्थलों में कृष्ण कुंज का चिन्हांकन किया गया है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएफओ श्री शशिकुमार भी थे। कलेक्टर ने शुरूआत पांच बिल्डिंग, दुर्ग में चिन्हांकित भूमि से की। यहां पर आरंभिक कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने सुंदर विहार, भिलाई में चिन्हांकित भूमि देखी। फिर भिलाई चरौदा, कुम्हारी आदि में चिन्हांकित स्थल देखे।

कलेक्टर ने कहा कि कृष्ण कुंज को विकसित करने के पीछे शासन की मंशा है कि भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण माने जाने वाले पौधों की वाटिका तैयार हो सके, इन वृक्षों के तले सुकून का माहौल शहर के लोग बिता सकेंगे और यह बहुत सुंदर शांत जगह होगी, इस तरह से इसे विकसित करें। डीएफओ ने बताया कि एक एकड़ में लगभग 250 पौधों का रोपण होगा। इसमें बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे पौधों का रोपण होगा। कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर इनका रोपण आरंभ हो जाएगा।

कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि शासन की यह बहुत महत्वपूर्ण पहल है और हमें खुशी है कि हमारी कालोनी को इसके लिए चुना गया है। सर्वोदय विहार के निवासियों ने कहा कि कृष्ण कुंज नाम से ही बहुत आध्यात्मिक और धार्मिक अनुभव हो रहा है। इसके विकास के बाद यह सुंदर जगह बन जाएगी और यहां आकर मन को सुकून का अनुभव भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कृष्ण कुंज इसलिए भी अहम है क्योंकि पहली बार हमारी संस्कृति में चिन्हांकित पौधों को एक साथ रोपण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि बरगद, पीपल जैसे पेड़ आक्सीजन भी बहुत ज्यादा देते हैं और बहुत दीर्घजीवी होते हैं। कृष्ण वाटिका के पौधे जब बड़े हो जाएंगे तो बहुत हरियाली भरा और बेहद सुंदर स्थल बन जाएगा।

सिकोला में हाइटेक नर्सरी तैयार, लोकार्पित करेंगे मुख्यमंत्री
सिकोला में हाइटेक नर्सरी तैयार हो गई है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। हाइटेक नर्सरी का अवलोकन आज कलेक्टर डॉ. भुरे ने किया। डीएफओ ने बताया कि यहां फलदार पौधे तैयार किये जाएंगे। इसके लिए पाली हाउस बनाया गया है। यह बेहद हाइटेक तकनीक से बनाया गया है।

मातृछाया पथ भी जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सिकोला में मातृछाया पथ में कृष्णकली का पौधा रोपित किया था। अब वो पौधा काफी बड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री अपने भ्रमण के दौरान मातृछाया पथ भी देखेंगे। कलेक्टर ने आज मातृछाया पथ में लगाये गये पेड़ों का अवलोकन भी किया।

कुम्हारी में महामाया रोड पर स्थित बांधा में भूमिगत रिचार्ज के लिए ट्रीटमेंट पर काम तेज
मुख्यमंत्री ने अपने कुम्हारी भ्रमण के दौरान उद्यान के पास स्थित बांधा में वाटर रिचार्ज की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस बांधा में मुरूम भूमि होने के कारण पानी ठहरता नहीं। यदि ट्रीटमेंट किया जाए तो भूमिगत जल का बढिय़ा रिचार्ज हो सकता है। मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत बाद यहां काम आरंभ किया गया और 60 लाख रुपए की लागत से यह कार्य किया जा रहा है।

सीमार्ट का किया अवलोकन
कलेक्टर ने भिलाई में सीमार्ट का अवलोकन भी किया। सीमार्ट का भी लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। कलेक्टर ने अगले पंद्रह दिनों में इसका काम पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एसएचजी द्वारा बहुत अच्छे प्रोडक्ट बनाये जाते हैं। इनके डिस्प्ले को सुंदर तरीके से करें और मार्ट को बढिय़ा तरीके से संवारे।

CG Politics: विधानसभा चुनाव हारे नेताओं को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, एक फ्रेश चेहरा भी
सुलह का समय खत्म, कैप्टन का कदम पीछे खींचने से इनकार, नई पार्टी की घोषणा जल्द
संस्कृति मंत्री ने रतनपुर में किया माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी मेले का शुभारंभ
गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, कहा- देश को आजादी दिलाने में जनजातीय समाज के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान
CG Crime : सनकी बाप ने दुधमुहें बच्चे की कर दी हत्या, जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रियल 'पुष्पा राज' पर शिकंजा: चंदन तस्कर ने जमा कर रखी थी एक अरब की लकड़ी, संपत्ति हुई कुर्क रियल ‘पुष्पा राज’ पर शिकंजा: चंदन तस्कर ने जमा कर रखी थी एक अरब की लकड़ी, संपत्ति हुई कुर्क
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation अग्निपथ योजना के छलावे से युवाओं के भविष्य व देश की सुरक्षा को खतरा: वोरा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?