ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपलब्धि: एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन, नए वाहनों की होगी टेस्टिंग, देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उपलब्धि: एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन, नए वाहनों की होगी टेस्टिंग, देखें वीडियो

By @dmin
Published: June 29, 2021
Share
उपलब्धि: एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन, नए वाहनों की होगी टेस्टिंग, देखें वीडियो
उपलब्धि: एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन, नए वाहनों की होगी टेस्टिंग, देखें वीडियो
SHARE

ऑटो डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑटोमोटिव टेस्टिंग के लिए एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए किया। इस हाई-स्पीड ट्रैक की लंबाई 11.3 किलोमीटर है। यह एशिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड ट्रैक होने के साथ ही दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा ट्रैक भी है। इंदौर के पीथमपुर शहर में बनाए गए इस हाई-स्पीड ट्रैक का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल कंपनियों ऑटोमोटिव और कंपोनेंट टेस्टिंग के लिए करेंगी। 
नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (NATRAX) फेसिलिटी में हाई-एंड कारों और अन्य श्रेणियों के वाहनों की अधिकतम स्पीड को नापा जा सकेगा। यहां मौजूद फोर-लेन ट्रैक का इस्तेमाल सभी प्रकार के वाहनों के विकास और होमोलोगेशन टेस्टिंग के लिए किया जाएगा।

Many projects in the railways, highways etc. which were languishing for years are today getting completed because of the strong political will. NATRAX- the high speed track completed and inaugurated today is another example that shows how Modi govt. works. pic.twitter.com/MsHNxG8mB4

— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) June 29, 2021

कितना बड़ा है हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक
नया हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक 16 मीटर चौड़ा और ओवल (अंडाकार) आकार का है। यह फेसिलिटी इंदौर से 50 किलोमीटर दूर स्थित है और इसे लगभग 2,960 एकड़ जमीन पर विकसित किया गया है। इसे 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की न्यूट्रल स्पीड और कर्ब पर 375 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अधिकतम स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है। 

High-Speed Track is the heart of any proving ground for the auto sector. Today, inaugurated the longest high-speed track in Asia at Indore.

A proud moment for India and a key initiative in realising PM Shri @narendramodi 's vision of #AatmaNirbharBharat pic.twitter.com/lTnaz0ppQv

— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) June 29, 2021

इतने सारे टेस्ट हो सकेंगे
टेस्टिंग ट्रैक का विशाल आकार मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के लिए फायदेमंद साबित होगा क्योंकि एक ट्रैक पर विभिन्न प्रकार के ऑटोमोटिव टेस्टिंग किए जा सकेंगे। इस ट्रैक पर कोस्ट डाउन टेस्ट, ब्रेक टेस्ट, स्पीडोमीटर कैलिब्रेशन, कॉन्स्टैंट स्पीड फ्यूल कंजम्पशन टेस्ट (निरंतर गति ईंधन की खपत परीक्षण), नॉयज टेस्ट (शोर परीक्षण), वायब्रेशन मेजरमेंट (कंपन माप) और माइलेज एक्युमुलेशन टेस्ट (माइलेज संचय परीक्षण) जैसे कई अनय टेस्ट किए जा सकते हैं। 

14 तरह के ट्रैक
NATRAX अत्याधुनिक परीक्षण उपकरणों के साथ 14 तरह के टेस्टिंग ट्रैक की सुविधा उपलब्ध करता है। इनमें से कुछ ट्रैक में ब्रेकिंग ट्रैक, हैंडलिंग ट्रैक, थकान ट्रैक, कम्फर्ट ट्रैक, ग्रेडिएंट ट्रैक, सस्टेनेबिलिटी ट्रैक आदि शामिल हैं। दोपहिया वाहनों से लेकर भारी वाणिज्यिक ट्रकों तक सभी प्रकार के वाहनों के मूल्यांकन के परीक्षण के लिए अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाएं और कार्यशालाएं हैं।

हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन करते हुए, जावड़ेकर ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मानिर्भर भारत के विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण पहल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उन्होंने लिखा, हाई-स्पीड ट्रैक ऑटो सेक्टर के लिए एक अहम उपलब्धि है। आज इंदौर में एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया।

सुपेला अंडरब्रिज निर्माण में आड़े आ रहे दुकान पर होगी कार्रवाई.. निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम का सख्त निर्देश
चीनी घुसपैठ को नाकाम करने के लिए पैंगोंग झील में भारतीय सेना तैनात करेगी 12 स्वदेशी नौकाएं, जानें इसकी खासियत
किसानों के लिए भाजपा का धरना प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी, भूपेश सरकार की तरह किसान हितैषी योजनाएं लागू करें मोदी सरकार-अलताफ अहमद
स्वतंत्रता दिवस पर बीएम शाह हॉस्पिटल प्रबंधन ने निकाली बाइक रैली… शामिल हुए डॉक्टर व स्टाफ
सुपेला अंडरपास खुलने पर खुश हुए व्यापारी, चेंबर ने राहगीरों को बांटे लड्‌डू… अजय भसीन ने कहा अब बढ़ेगा व्यापार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big action of Mahasamund police: smuggling silver worth Rs 2 crore in a luxury car महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार में कर रहे थे पौने 2 करोड़ रुपए के चांदी की तस्करी…. ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में
Next Article Under the Roka Cheka campaign, 24 stray animals were caught in the corporation area रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में 24 अवारा पशुओं की हुई धरपकड़… जीई रोड से पकड़े गए आवारा पशुओं को रखा निगम के शहरी गौठान में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?