ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का शुभारंभ … कहा- छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का शुभारंभ … कहा- छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना

By @dmin
Published: March 26, 2022
Share
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का शुभारंभ … कहा- छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का शुभारंभ … कहा- छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना
SHARE

रायपुर । प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर निर्यात की संभावनाएं बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का कुल निर्यात 2 गुना हो गया है। भारत से अन्य देशों में होने वाले कुल निर्यात में छत्तीसगढ़ राज्य का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री लखमा ने यह बातें आज राजधानी रायपुर के होटल हयात में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव के शुभारंभ अवसर पर कही। सर्वप्रथम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखमा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क, ब्रास मेटल, वनोपज, वन औषधि से तैयार उत्पादों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

नई उद्योग नीति 2019-24 लागू की गई
कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ से उत्पादन और निर्यात को बढ़ाने के लिए नई उद्योग नीति 2019-24 लागू की गई है। जिसमें फूड प्रोसेसिंग इकाई और वनोपज को भी उद्योग से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य योजना की शुरुआत हुई है। जिसका सुखद परिणाम भी अब मिल रहा है। देश के कुल निर्यात में छत्तीसगढ़ राज्य का योगदान पिछले 2 वर्ष में 2 गुना हुआ है। इसे और बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। श्री लखमा ने कहा कि बस्तर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वनोपज, रागी, कोदो, कुटकी एवं स्थानीय उत्पाद की प्रोसेसिंग के लिए सभी जिलों में फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है। आवश्यकता अनुसार इसका विस्तार भी किया जाएगा। जिससे लोगों को स्थानीय स्तर ही रोजगार उपलब्ध होगा। उद्योग मंत्री ने केन्द्र सरकार से रायपुर में एक्सपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की, ताकि निर्यात करने वालों की समस्याओं का निराकरण सरलता से हो सके।

छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मनोज पिंगुआ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के समुचित प्रयास से हम निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मजबूती से प्रयास कर रहे है। राज्य की उद्योग नीति को अधिक लचीला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक उद्योगपतियों की भागीदारी संभव हो सके। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में राज्य सरकार की मंशा के अनुसार हम निर्यात के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। राज्य में उपलब्ध खनिज और वन उपज जैसे संसाधनों का समुचित दोहन भी किया जा सकेगा। जिसका लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि निर्यात करने वाले उद्योगों एवं व्यापारियों को राज्य सरकार के द्वारा निकटतम बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए परिवहन अनुदान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन के रीजनल चेयरमेन श्री नंद किशोर कांग्लीवाल, वाइस प्रेसीडेंट श्री खालिद खान और सीईओ डॉ. अजय सहाय ने भी कॉन्क्लेव को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में निर्यात की संभावनाओं और केंद्र सरकार की उद्योग नीति की विस्तृत जानकारी दी।

1 जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष पूरा करने वाले व्यक्ति भी जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम… करना होगा यह काम
बीजापुर में  तीन सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने पकड़ा… विस्फोटक भी बरामद
छत्तीसगढ़ में ‘पेसा’ कानून को जमीन पर उतारने पहल शुरू: मंत्री सिंहदेव ने की आदिवासी समाज और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री डी.पी. धृतलहरे के निधन पर दुःख व्यक्त किया
राष्ट्रपति के लिए मतदान खत्म: 90 विधायकों ने किया मतदान, उम्मीदवार का भाग्य मतपेटी में कैद, मतगणना 21 को
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब पट्टेदार होंगे भूमि स्वामी छत्तीसगढ़ सरकार का एक अहम फैसला… दुर्ग निगम क्षेत्रो में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन एवं भूमिस्वामी हक प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित अब पट्टेदार होंगे भूमि स्वामी छत्तीसगढ़ सरकार का एक अहम फैसला… दुर्ग निगम क्षेत्रो में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन एवं भूमिस्वामी हक प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित
Next Article राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मैनेजरों को प्रगति में सुधार लाने दिये निर्देश अन्यथा होगी कार्रवाई – आयुक्त सर्वे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?